Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली में गरीब महिलाओं के लिए खुशखबरी, 2500 रुपये की सहायता के लिए इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की योजना के संबंध में बड़ी घोषणा की है.

Manoj Tiwari

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी.

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की योजना के संबंध में बड़ी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि महिलाओं के खाते में पैसे डालने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी.

मनोज तिवारी ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है, और इस योजना से लाखों गरीब महिलाओं को फायदा होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर इस योजना के तहत चयनित महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे.

भाजपा सांसद ने कहा कि विधानसभा के विस्तारित सत्र का लाभ आम जनता को मिलेगा. हम चाहते हैं कि विपक्ष इसमें सहयोग करे, ताकि यह योजना सही तरीके से लागू हो सके. उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट को भी चरणबद्ध तरीके से जनता के सामने रखा जाएगा, ताकि हर पहलू को पूरी पारदर्शिता के साथ समझाया जा सके.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने गरीब महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करने का आश्वासन दिया है. हालांकि, नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर नहीं लगने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital