देश

Gorakhpur: जनता दरबार में CM योगी ने सुनी महिलाओं की समस्या, भू-माफिया को सबक सिखाने का दिया निर्देश, नन्हे बच्चे को दुलारा

Gorakhpur: गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू-माफिया अवैध कब्जा न कर पाए. इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए. जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. इस दौरान सीएम एक महिला के साथ आए नन्हें से बच्चे को दुलराते भी दिखे और उसे चॉकलेट आदि का गिफ्ट भी दिया.

किसी को नहीं है परेशान होने की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्यवाही का भरोसा दिया.

 

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: बीजेपी की छवि की मिट्टी-पलीद करने वाले भाजपाई कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे- अखिलेश ने पूछे सवाल

दबंगों पर करें कड़ा कार्रवाई

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं. इस पर मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर पाए. जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और इसके बाद यथोचित विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया ‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे. अन्य जिलों से संबंधित शिकायतों को उन जिलों के अफसरों को भेजने के निर्देश दिए.

तहसील राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण में लाएं तेजी

सीएम ने जनता दर्शन में राजस्व से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए, जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए. उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिया. अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर शासन को भेजें. सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

39 seconds ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

2 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

14 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

31 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

35 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

41 minutes ago