देश

क्या गोरखपुर में हो सकता है बड़ा हादसा, आखिर क्यों नहीं बुझ पा रही ये आग?

Gorakhpur Oil Plant Fire: गोरखपुर के गीडा सेक्टर-15 में शुक्रवार तड़के सुबह एक ऑयल प्लांट में लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. सुबह करीब 4 बजे रूंगटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्रान ऑयल प्लांट के टैंक में आग भड़क उठी. इस टैंक में करीब 50 हजार लीटर हेक्सेन गैस भरी थी. धमाका न हो जाए, इसके लिए दमकल की 25 गाड़ियां लगातार पानी की बौछार करती रहीं लेकिन देर रात तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी.

लोगों को सांस लेने में दिक्कत

गैस लीकेज की वजह से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई. हालात को संभालने के लिए दिल्ली से टेक्निकल एक्सपर्ट्स की 5 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है.

चीफ फायर एक्सपर्ट का क्या कहना है?

चीफ फायर अफसर ने बताया कि प्लांट के 500 मीटर इलाके में बनी करीब तीन छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों को बंद करा दिया गया है. बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि आम जनता घटनास्थल तक न जा सके. आग की गंभीरता को देखते हुए 12 जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जिस पाइप से गैस सप्लाई होती है, वहीं आग लगी और देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं. फैक्ट्री में भगदड़ मच गई और कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए. थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और चार अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई.

ये भी पढ़ें-आतंक के खिलाफ भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, G20 से इतर हुई पीएम मोदी और एंथनी अल्बानीज की हाई-लेवल मीटिंग

डीएम ने क्या कहा?

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि ऑयल में आग लगने से अंदर वेपर बन रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है. इस प्लांट का इंस्टालेशन करने वाली टीम को भी बुलाया गया है. दिल्ली से पांच इंजीनियर मौके पर पहुंचे हैं. राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

1 hour ago