चौकी इंचार्ज अमित चौधरी
Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर पुलिस का एक चेहरा देखकर आप गौरवान्वित महसूस करेंगे. ट्विटर पर इलाज के लिए खून मांगा था, जिसके बाद चौकी इंचार्ज खुद खून एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की जान बचा ली। पुलिसकर्मी की इस कार्यशैली ने महकमे का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग दारोगा की तारीफ कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस का इंसानियत भरा चेहरा बहुत कम देखने को मिलता है, हम ऐसे पुलिस वाले को सैल्यूट करते हैं.
मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर (Gorakhpur) का है. यहां रहने वाली एक गर्भवती महिला से जुड़ा है, महिला का नाम निधि राय है. जिन्हें गंभीर हालत में छात्रसंघ चौराहे पर मौजूद एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार को भर्ती कराया गया था. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी और दो यूनिट खून की मांग की।
खून की तत्काल व्यवस्था न होते देख गर्भवती महिला के पति ने अपने एक मित्र से ट्विटर पर पुलिस से मदद की गुहार लगाने को कहा. जिसके बाद ट्विटर पर पुलिस से दो यूनिट खून की मदद मांगी. ये ट्वीट पुलिस के बड़े अफसरों तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने इस बात सूचना शहर के सभी पुलिसकर्मी तक पहुंचाई. अधिकारी का मैसेज देख गोरखपुर विश्वविद्यालय के चौकी इंचार्ज अमित चौधरी फर्ज और इंसानियत की याद आई. और तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए.
ये भी पढ़ें: Kanpur: खजाने के लालच में खोद दी सुरंग के अंदर सुरंग, जब नदी किनारे पहुंचे लोग तो रह गए हैरान
चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने अपना परिचय दिया और कहा कि मैं खून दूंगा. इस बात को सुनकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने गर्भवती महिला को अपना खून दिया, जिससे उस गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान बचाई जा सकी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…