देश

गोवर्धन असरानी का निधन पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की, कही ये बात

अपनी कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ एक्टर गोवर्धन असरानी अब दुनिया में नहीं रहे हैं. उनके निधन से बॉलीवुड में हर कोई स्तब्ध है और शोक व्यक्त कर रहा है.

पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अक्षय कुमार, अनुपम खेर, हिमानी शिवपुरी, और कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने नम आंखों से शोक व्यक्त किया है. अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम नरेंद्र मोदी गोवर्धन असरानी के निधन से बहुत दुखी हैं.

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर लिखा,

“गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं… एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

गृह मंत्री ने भी दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने भी एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है.

गृह मंत्री का एक्स पोस्ट

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा,

“अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्होंने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई… भगवान उन्हें शांति दे और परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति.”

नेता प्रतिपक्ष ने भी शोक व्यक्त किया

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी एक्टर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उनका कहना है कि गोवर्धन असरानी की मौत भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है और बॉलीवुड ने एक बड़ा अनमोल रत्न खो दिया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा,

“भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनकी अदाकारी ने दशकों तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है.”

ये भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की वायरल तस्वीरों के पीछे का सच, क्या है पूरा मामला?

लंबे समय से थे बिमार

बता दें कि गोवर्धन असरानी काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. एक्टर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. अपने करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहचान बनाई. उन्होंने ‘गुड्डी’ से फिल्मों में कदम रखा, लेकिन उनके चेहरे की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में कमर्शियल एक्टर नहीं माना गया, हालांकि अपनी मेहनत से उन्होंने कई आइकॉनिक रोल किए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

22 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

46 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

2 hours ago