देश

Govt Reel Scheme: रील बनाकर कमाना चाहते हैं पैसे तो सरकार दे रही सुनहरा अवसर, बस करना होगा ये काम. जानिये सबकुछ…

Govt Reel Scheme: आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर रील बना रहा है. जो नहीं बना रहे हैं वो भी बनाने की तैयारी में हैं. कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहता है, तो कोई अपने प्रोडक्ट को दुनिया तक पहुंचाना चाहता है.

अगर आप भी रील बनाते हैं और उससे पैसे कमाना चाहते हैं. तो भारत सरकार आपको एक सुनहरा मौका दे रही है. जी हां…सही सुना आपने. अब सरकार ही आपको रील बनाने के पैसे दे रही है. आइये आपको बताते हैं कि किस तरह की रील बनाने पर सरकार पैसे देगी और कितने देगी.

इस विषय पर रील बनाने पर मिलेंगे पैसे

भारत सरकार स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ सुजल गांव रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है. इसमें आपको अपने गांव की स्वच्छता की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी होगी. इस रील में आपको गांव की स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में जानकारी देनी होगी. सरकार को जिस भी व्यक्ति की रील अच्छी लगेगी, उसे सरकार 5 हजार रुपये नकद राशि देगी.

एक्स पर दी गई जानकारी

इस संबंध में माइ गवर्नमेंट हिंदी (@myGovHindi) के एक्स अकाउंट पर जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया है कि आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है? तो चलिये, मोबाइल उठाइये, दिल से रील बनाइये और देश को दिखाईये. जीतिये 5000 रुपये तक की नकद राशि. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लिंक भी दिया गया है. जिसपर क्लिक करके आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- “विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है”, बिहार और बंगाल दौरे को लेकर बोले पीएम मोदी

रील की टॉपिक क्या होगा?

  • स्वच्छ सुजल गांव: आप अपने गांव की स्वच्छता और गांव में जल संरक्षण को लेकर वीडियो बना सकते हैं. जिसमें आप गांव की तरक्की, स्वच्छता और जल संबंधी चीजों को दिखा सकते हैं.
  • आप गांव में सामुदायिक स्वच्छता, शौचालय की सुविधा और साफ-सफाई को लेकर वीडियो बना सकते हैं. इसके अलावा आप नल जल योजना पर भी वीडियो बना सकते हैं. 31 जुलाई 2025 है लास्ट डेट

इस स्कीम से जुड़ने के लिए 31 जुलाई 2025 लास्ट डेट है. 31 जुलाई तक आप इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो भी रील इस प्रतियोगिता में भेजी जाएगी. उसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ 4 रील बनाने वाले लोगों को 5 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

17 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

25 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

39 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago