Govt reel scheme, Swachh Sujal Gaon, reel making contest, cleanliness awareness, water conservation, MyGov, social media contest, cash prize, July 31 deadline, village development.
Govt Reel Scheme: आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर रील बना रहा है. जो नहीं बना रहे हैं वो भी बनाने की तैयारी में हैं. कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहता है, तो कोई अपने प्रोडक्ट को दुनिया तक पहुंचाना चाहता है.
अगर आप भी रील बनाते हैं और उससे पैसे कमाना चाहते हैं. तो भारत सरकार आपको एक सुनहरा मौका दे रही है. जी हां…सही सुना आपने. अब सरकार ही आपको रील बनाने के पैसे दे रही है. आइये आपको बताते हैं कि किस तरह की रील बनाने पर सरकार पैसे देगी और कितने देगी.
इस विषय पर रील बनाने पर मिलेंगे पैसे
भारत सरकार स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ सुजल गांव रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है. इसमें आपको अपने गांव की स्वच्छता की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी होगी. इस रील में आपको गांव की स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में जानकारी देनी होगी. सरकार को जिस भी व्यक्ति की रील अच्छी लगेगी, उसे सरकार 5 हजार रुपये नकद राशि देगी.
आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है?
तो चलिए, मोबाइल उठाइए, दिल से रील बनाइए और देश को दिखाईए!
जीतिए 5,000 रुपए तक की नकद राशि!
अभी भाग लें: https://t.co/SwO5sWdSSp #SwachhSujalGaon pic.twitter.com/uqXlskEv0C
— MyGov Hindi (@MyGovHindi) July 9, 2025
एक्स पर दी गई जानकारी
इस संबंध में माइ गवर्नमेंट हिंदी (@myGovHindi) के एक्स अकाउंट पर जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया है कि आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है? तो चलिये, मोबाइल उठाइये, दिल से रील बनाइये और देश को दिखाईये. जीतिये 5000 रुपये तक की नकद राशि. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लिंक भी दिया गया है. जिसपर क्लिक करके आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- “विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है”, बिहार और बंगाल दौरे को लेकर बोले पीएम मोदी
रील की टॉपिक क्या होगा?
- स्वच्छ सुजल गांव: आप अपने गांव की स्वच्छता और गांव में जल संरक्षण को लेकर वीडियो बना सकते हैं. जिसमें आप गांव की तरक्की, स्वच्छता और जल संबंधी चीजों को दिखा सकते हैं.
- आप गांव में सामुदायिक स्वच्छता, शौचालय की सुविधा और साफ-सफाई को लेकर वीडियो बना सकते हैं. इसके अलावा आप नल जल योजना पर भी वीडियो बना सकते हैं. 31 जुलाई 2025 है लास्ट डेट
इस स्कीम से जुड़ने के लिए 31 जुलाई 2025 लास्ट डेट है. 31 जुलाई तक आप इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो भी रील इस प्रतियोगिता में भेजी जाएगी. उसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ 4 रील बनाने वाले लोगों को 5 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

