लीगल

महिला के खिलाफ अश्लील शब्द कहने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने गरिमा का अपमान बताया है

Delhi Dwarka Court: दिल्ली की एक द्वारका कोर्ट ने एक महिला के खिलाफ अश्लील शब्द का इस्तेमाल करने पर चिंता जाहिर की है. कोर्ट ने कहा कि यह शब्द किसी महिला का अपमान किए जाने वाला ही शब्द नहीं है, बल्कि उसकी गरिमा का अपमान करने वाला शब्द भी है.

द्वारका कोर्ट के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट हरजोत सिंह औजला ने यह कहते हुए व्यक्ति को आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 509 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत दोषी ठहराया है.

शिकायतकर्ता महिला ने वर्ष 2021 में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने उसके साथ अभद्र या गंदी भाषा का प्रयोग करके उसकी गरिमा का अपमान किया है.

साथ ही बलात्कार करने की धमकी भी दी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उससे कहा कि वह दरवाजा खोल दे, उसके साथ सेक्स करना है. इसके अलावा अश्लील शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि तुझे मैं बताऊंगा, अपने आप को बहुत समझदार समझती है.

महिला की गरिमा भंग करने पर आरोपी दोषी करार

मजिस्ट्रेट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कहा कि जब किसी महिला के लिए अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसका मतलब है कि वह वफादार नहीं है.

अदालत ने कहा कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द केवल अपमानजनक नहीं थे, बल्कि उसके चरित्र पर प्रहार किया गया था. महिला अनैतिक है और उसके चरित्र पर भी कलंक लगाती हैं.

यह किसी भी महिला की गरिमा का अपमान करने के लिए बहुत है. इन शब्दों का अर्थ यह भी है कि वह विभिन्न लोगों के साथ यौन संबंध बना रही है.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) की कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी के आरोपी को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago