Bharat Express DD Free Dish

“विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है”, बिहार और बंगाल दौरे को लेकर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने बिहार दौरे को लेकर एक पोस्‍ट साझा किया. उन्‍होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Bihar And Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. पीएम मोदी (PM Modi) दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम के इस दौरे से राज्‍यों में खुशी का माहौल है. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है.

आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने बिहार दौरे को लेकर एक पोस्‍ट साझा किया. उन्‍होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. सुबह करीब 11.30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा. इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे.

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के विभिन्न स्थानों से लखनऊ और दिल्ली के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

यह भी पढ़ें- PM Dhan Dhanya Krishi Yojna: 1.7 करोड़ किसानों को 24,000 करोड़ का लाभ, झारखंड-बिहार के किसानों में दिखा उत्साह

पीएम मोदी के दौरे और सौगातों को लेकर डीडीयू मंडल के वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से शुक्रवार को चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें दो ट्रेनें डीडीयू मंडल से गुजरेंगी. पहली राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और दूसरी मालदा टाउन से गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस है. राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस डीडीयू में शुक्रवार को 15.40 बजे पहुंचेगी और 15.50 बजे रवाना होगी.

वहीं, मालदा टाउन से गोमतीनगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस को भागलपुर से चलाया जाएगा. दोनों ट्रेनों के चलने से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्‍होंने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस के डिब्बे आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read