देश

Greater Noida: 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसने की वजह से छूटी फ्लाइट, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में भी एक युवक लिफ्ट के अंदर फंस गया. जिस कारण युवक करीब 45 मिनट तक वह लिफ्ट के अंदर ही फंसा रहा गया. परिवार वालों ने लिफ्ट को खोलने की काफी कोशिश की लेकिन अन्य लोगों की मदद से उसे 45 मिनट बाद खोला गया. वहा से गुजर रहे एक प्लंबर की मदद से युवक लिफ्ट से बाहर निकला. दरसअल ग्रेनो नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी के रहने वाले अखिलेश चौधरी सोसायटी के टी 2 टावर में फ्लैट नंबर 1101 में अपने परिवार के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह हैदराबाद जा रहे थे और दिल्ली से हैदराबाद के लिए उनकी फ्लाइट थी.

प्लंबर ने की मदद

अखिलेश हैदराबाद जाने के लिए लिफ्ट से नीचे जा रहे थे लेकिन इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई. उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया लेकिन उसने भी काम नहीं किया. इसके बाद उन्होंने अपने घरवालों को संपर्क किया. जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने लिफ्ट को खोलने की काफी कोशिश की और लिफ्ट मैन चाबी के साथ गायब था. सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने भी कड़ी मशक्कत की. जिसके बाद वहां से गुजर रहे एक जानकार प्लंबर की मदद से गेट को खोला गया. तब जाकर करीब 45 मिनट बाद अखिलेश चौधरी को लिफ्ट से बाहर निकाला गया.

अखिलेश की छूटी फ्लाइट

उसके बाद अखिलेश वहां से दिल्ली के लिए निकल गए, लेकिन उनकी फ्लाइट छूट चुकी थी. उसके बाद वह ट्रेन से हैदराबाद के लिए रवाना हुए. लिफ्ट में फंसने की वजह से ही वह 45 मिनट लेट हो गए और उनकी फ्लाइट छूट गई. इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है. लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर यहां पर मोटा चार्ज लिया जाता है लेकिन लोग आये दिन अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.लिफ्ट में लोग आये दिन फंसते हैं.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

4 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

7 hours ago