Greater Noida Hostel Fire News: ग्रेटर नोयडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की शाम को AC फटने से आग लगी गयी. इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. लड़कियों को जान बचाने के लिए बालकनी से कुदना पड़ा.
आपको बता दें कि हॉस्टल में गुरुवार की शाम करीब 5:25 बजे आग लगी. फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई. इस घटना की विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्टल में 160 छात्राएं थी. जिनको सुरक्षित निकाला गया. AC के कंप्रेशन फटने से आग लगने का आशंका जताया जा रहा है.
दमकल विभाग के मुताबिक दो गाड़ियों की मदद से करीब 1 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की वजह से पूरे हॉस्टल में धूंआ फैल गया था जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. अधिक धुंआ होने के कारण वह खुद भी बीए सेट पहनकर अंदर गए थे और दूसरी मंजिल में फंसी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला.
बताया जा रहा है कि आग लगने बे बाद दूसरी मंजिल से छात्रा ने जान बचाने के लिए छलांग लगा दी थी जिससे उन्हें चोट भी आई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हॉस्टल में हुए इस घटना को लेकर उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वह इसकी भी जांच करेंगे की हॉस्टल में आग बुझाने को लेकर इंतजाम थे या नहीं, इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी.
ये भी पढ़े Manish Kashyap Resign: यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP से देंगे इस्तीफा, Video बनाकर बताई वजह
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…