Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Greater Noida Hostel Fire: ग्रेटर नोयडा के गर्ल्स हॉस्टल में AC फटने से लगी आग, बिल्डिंग से कूदीं छात्राएं

ग्रेटर नोयडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की शाम को AC फटने से आग लगी गयी. इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. लड़कियों को जान बचाने के लिए बालकनी से कुदना पड़ा.

Greater Noida Hostel Fire News:  ग्रेटर नोयडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की शाम को AC फटने से आग लगी गयी. इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. लड़कियों को जान बचाने के लिए बालकनी से कुदना पड़ा.

आपको बता दें कि हॉस्टल में गुरुवार की शाम करीब 5:25 बजे आग लगी. फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई. इस घटना की विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्टल में 160 छात्राएं थी. जिनको सुरक्षित निकाला गया. AC के कंप्रेशन फटने से आग लगने का आशंका जताया जा रहा है.

दमकल विभाग के मुताबिक दो गाड़ियों की मदद से करीब 1 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की वजह से पूरे हॉस्टल में धूंआ फैल गया था जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. अधिक धुंआ होने के कारण वह खुद भी बीए सेट पहनकर अंदर गए थे और दूसरी मंजिल में फंसी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

छात्रा को कूदने से चोट लगी

बताया जा रहा है कि आग लगने बे बाद दूसरी मंजिल से छात्रा ने जान बचाने के लिए छलांग लगा दी थी जिससे उन्हें चोट भी आई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हॉस्टल की जांच करेगी पुलिस

हॉस्टल में हुए इस घटना को लेकर उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वह इसकी भी जांच करेंगे की हॉस्टल में आग बुझाने को लेकर इंतजाम थे या नहीं, इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े Manish Kashyap Resign: यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP से देंगे इस्तीफा, Video बनाकर बताई वजह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital