Greater Noida Viral Video: हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट का अचानक रुक जाना अब एक आम और बेहद डरावनी समस्या बनता जा रहा है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी से सामने आया है, जहां सोमवार (13 जुलाई) की रात एक ऐसा वाकया हुआ जिसने हर माता-पिता की धड़कनें बढ़ा दी हैं. सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई और उसमें चार मासूम बच्चियां करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं.
रात करीब 10:30 बजे जब यह हादसा हुआ तो लिफ्ट रुकते ही अंदर पूरी तरह अंधेरा छा गया. बंद और उमस भरे डिब्बे में घबराई बच्चियों ने खुद को शांत रखने और हिम्मत जुटाने के लिए एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इस दौरान लिफ्ट के अंदर का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डरी-सहमी बच्चियां पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करती दिख रही हैं. इंटरनेट पर लोग इन बच्चियों के हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
हैरानी की बात यह है कि शुरुआत के करीब 10 मिनट तक लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस भी काम नहीं आया, जो बिजली जाने या खराबी आने पर लिफ्ट को नजदीकी फ्लोर तक पहुंचाता है. इस तकनीकी फेल्योर के बाद सोसायटी के मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी गई. काफी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला जा सका. राहत की बात बस इतनी रही कि सभी बच्चियां सुरक्षित बाहर आ गईं हालांकि इस खौफनाक अनुभव से वे बुरी तरह सहमी हुई थीं.
ये भी पढ़ें- आगरा में अजूबा! फ्रिज के अंदर बर्फ से बन गई ‘शिवलिंग’ की आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; Viral Video
इस घटना के बाद से ही गैलेक्सी वेगा के निवासियों में मेंटेनेंस टीम को लेकर भारी नाराजगी है. लोगों का सीधा सवाल है कि जब मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं हैं? अगर समय रहते बैकअप सिस्टम काम करता तो बच्चियों को इतने लंबे समय तक इस मानसिक तनाव से नहीं गुजरना पड़ता. लोग अब मांग कर रहे हैं कि सोसायटियों की लिफ्टों की रेगुलर सुरक्षा जांच को अनिवार्य किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…