Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लिफ्ट में फंसीं 4 बच्चियां, हिम्मत जुटाने के लिए जपने लगीं हनुमान चालीसा; रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से उसमें फंसी चार बच्चियों का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना ने हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Greater Noida Viral Video: हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट का अचानक रुक जाना अब एक आम और बेहद डरावनी समस्या बनता जा रहा है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी से सामने आया है, जहां सोमवार (13 जुलाई) की रात एक ऐसा वाकया हुआ जिसने हर माता-पिता की धड़कनें बढ़ा दी हैं. सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई और उसमें चार मासूम बच्चियां करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं.

अंधेरे में सहारा बनी हनुमान चालीसा

रात करीब 10:30 बजे जब यह हादसा हुआ तो लिफ्ट रुकते ही अंदर पूरी तरह अंधेरा छा गया. बंद और उमस भरे डिब्बे में घबराई बच्चियों ने खुद को शांत रखने और हिम्मत जुटाने के लिए एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इस दौरान लिफ्ट के अंदर का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डरी-सहमी बच्चियां पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करती दिख रही हैं. इंटरनेट पर लोग इन बच्चियों के हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जब फेल हो गया सेफ्टी सिस्टम

हैरानी की बात यह है कि शुरुआत के करीब 10 मिनट तक लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस भी काम नहीं आया, जो बिजली जाने या खराबी आने पर लिफ्ट को नजदीकी फ्लोर तक पहुंचाता है. इस तकनीकी फेल्योर के बाद सोसायटी के मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी गई. काफी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला जा सका. राहत की बात बस इतनी रही कि सभी बच्चियां सुरक्षित बाहर आ गईं हालांकि इस खौफनाक अनुभव से वे बुरी तरह सहमी हुई थीं.

ये भी पढ़ें- आगरा में अजूबा! फ्रिज के अंदर बर्फ से बन गई ‘शिवलिंग’ की आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; Viral Video

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद से ही गैलेक्सी वेगा के निवासियों में मेंटेनेंस टीम को लेकर भारी नाराजगी है. लोगों का सीधा सवाल है कि जब मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं हैं? अगर समय रहते बैकअप सिस्टम काम करता तो बच्चियों को इतने लंबे समय तक इस मानसिक तनाव से नहीं गुजरना पड़ता. लोग अब मांग कर रहे हैं कि सोसायटियों की लिफ्टों की रेगुलर सुरक्षा जांच को अनिवार्य किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest