देश

Umesh Pal Murder Case: विदेश भागने की फिराक में है ‘बमबाज गुड्डू मुस्लिम’, 15 साल की उम्र में रखा अपराध की दुनिया में कदम

Umesh Pal Murder Case: एक तरफ शाइस्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है तो वहीं दूसरी तरफ उमेशपाल मर्डर केस के बाद से फरार चल रहा गुड्डू मुस्लिम भी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है. गुड्डू मुस्लिम उमेशपाल हत्याकांड का मास्टर माइंड माना जाता है. अतीक और अशरफ की हत्या के समय भी आखिरी नाम गुड्डू का लिए गया था. ऐसे में जाहिर है शक की सुई और भी पुख्ता हो गई है. अब माना जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम ही वो राजदार है जिसे उमेश पाल हत्याकांड के साथ-साथ अतीक अहमद गैंग की सबसे ज्यादा जानकारी है. यही वजह है कि यूपी एसटीएफ पूरे जी जान से अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को खोज रही है.

24 फरवरी 2023 को जब उमेश पाल की हत्या हुई तो लोगों की निगाह अतीक अहमद के बेटे असद पर गई. लेकिन उस शख्स की चर्चा नहीं हुई, जो इस गैंग का सबसे खतरनाक गुर्गा है. जिसका नाम है गुड्डू मुस्लिम. माफिया अतीक की आड़ में छिपा गुड्डू, उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बमबाज है. उमेश पाल की हत्या के बाद से ही वो फरार है. असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद से ही पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज कर दी है. STF ने खुलासा किया कि गुड्डू मुस्लिम, अतीक के विरोधी गैंग से संपर्क में है. अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस और एसटीएफ ने अपना पूरा फोकस गुड्डू मुस्लिम पर लगा दिया है. अबतक पुलिस इस बमबाज को पकड़ नहीं पाई है, हालांकि खबर है कि इस बमबाज की लास्ट लोकेश ट्रेस कर ली गई है. गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन कर्नाटक में बताई जा रही है.

आखिर ये गुड्डू बमबाज कौन है ?

गुड्डू मुस्लिम को बम बनाने वाले एक्सपर्ट के नाम से भी जाना जाता है. उसके बारे में ये भी मशहूर है कि उसने यूपी के कई बड़े-बड़े माफिया गिरोहों के लिए काम किया है. गुड्डू अतीक अहमद के साथ भी काम कर चुका है. गुड्डू मुस्लिम के बारे में कहा जाता है कि उसने अपराध की दुनिया में कदम महज 15 साल की उम्र में ही रख दिया था. वह शुरुआत में छोटी-मोटी चोरियां करता रहता था, लेकिन कुछ समय बाद बाहुबलियों के साथ जुड़ता गया और बम बनाना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे गुड्डू इन गिरोहों के बीच इतना मशहूर हो गया कि राज्य में होने वाले किसी भी बड़े आपराधिक मामले में गुड्डू मुस्लिम का नाम भी जुड़ने लगा. गुड्डू बमबाज का माफिया अतीक का बेहद करीबी माना जाता है. यही वजह है कि उमेश पाल हत्‍याकांड में फरार चल रहे इस बमबाज पर पांच लाख का ईनाम है, लेकिन अबतक ये गिरफ्तर से बाहर है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: अतीक की बीवी शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने की तैयारी, साथ-साथ हैं आयशा व गुड्डू मुस्लिम और जैनब!

इस बीच पुलिस पूरे एक्शन में है और लाव लश्कर के साथ इसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है. गुड्डू मुस्लिम लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है. बताया जा रहा है कि वह विदेश भागने की फिराक में है. हालांकि पुलिस इसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है. वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज में इसके घर पर अब बुलडोजर चलने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago