यूटिलिटी

लोन रिकवरी के लिए एजेंट कर रहे है परेशान, तो तुरंत करें शिकायत, जानिए अपने कानूनी अधिकार

Loan Recovery Agent: हर व्यक्ति अपनी जरूरतों के लिए बैंक से कर्ज लेता है. अक्सर हम घर, कार, शादी और पढ़ाई समेत अन्य लोन ले लेते है. लेकिन कई बार ऐसे हालात आ जाते हैं कि कर्ज चुकाने में कठिनाई होती है. हालांकि, बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान से लिए गए कर्ज को चुकाना भी जरूरी होता है और बैंक के अधिकारी लगातार ग्राहकों से संपर्क करते हैं. लेकिन कई बार देखा गया है कि बैंक के रिकवरी एजेंट कर्ज वसूली के नाम पर बदसलूकी करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि कर्ज लेने वाले हर ग्राहक को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए.

अगर बैंक रिकवरी एजेंट आपके साथ बदसलूकी करता है तो घबराएं नहीं बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं. इस मामले में आरबीआई ने कुछ नियम बनाए हैं. इनके तहत अगर कोई बैंक ग्राहकों को कर्ज का पैसा नहीं चुकाने पर धमकाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं, साथ ही जुर्माना भी मांग सकते हैं.

शिकायत कैसे करें

इस प्रकार के मामले का शिकार होने के लिए पहला कदम पुलिस में शिकायत दर्ज करना है. यदि पुलिस शिकायत लेने से इंकार करती है तो उस बैंक के विरुद्ध न्यायालय में दीवानी निषेधाज्ञा दायर करें. जिससे पीड़ित व्यक्ति को न्यायालय द्वारा सुना जाएगा और मानहानि का मुआवजा भी दिया जा सकता है. इसके अलावा, आप एजेंटों के कॉल रिकॉर्ड, एसएमएस, ई-मेल को भी ट्रैक कर सकते हैं और अपनी शिकायत सीधे संबंधित बैंक अधिकारी को भी बता सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: काशी, पुरी और गंगासागर घूमने का शानदार मौका, IRCTC दे रहा टूर पैकेज,  जानिए रूट और बुकिंग की डिटेल्स

कौन जिम्मेदार है

आरबीआई ने कर्ज वसूली एजेंटों द्वारा उत्पीड़न के मामलों में दिशानिर्देश जारी किए हैं. इस गाइडलाइन के मुताबिक, उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ जिस बैंक से वह व्यक्ति जुड़ा है, वह भी इस अभद्र व्यवहार के लिए जिम्मेदार होगा. इसके लिए बैंकों को अपने कर्ज वसूली एजेंटों को निर्देश देने की जरूरत है कि वे ग्राहकों के साथ किसी भी तरह का मानसिक या शारीरिक दुर्व्यवहार नहीं कर सकते.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago