देश

गुजरात दहलाने की साजिश! विधानसभा, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों को उड़ाने की धमकी; ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से आया खौफनाक ईमेल

Gujarat Bomb Threat: गुजरात में एक बार फिर दहशत फैलाने की नापाक कोशिश की गई है. बुधवार सुबह आए एक अज्ञात ईमेल ने पूरी राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. इस ईमेल में गांधीनगर स्थित गुजरात विधानसभा, कच्छ के मुंद्रा पोर्ट और अहमदाबाद-वडोदरा के कई स्कूलों को सीरियल ब्लास्ट से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है.

धमकी मिलते ही गांधीनगर में विधानसभा परिसर को तुरंत खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया. मुंद्रा पोर्ट, जो देश का सबसे बड़ा निजी वाणिज्यिक बंदरगाह है, वहां भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है. पुलिस अब इस ईमेल के सोर्स को ट्रेस करने में जुटी है, ताकि इस खुराफात के पीछे छिपे असली चेहरों को बेनकाब किया जा सके.

ईमेल में IED धमाकों की दी चेतावनी

धमकी भरे इस ईमेल की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का खास तौर पर जिक्र किया गया है. ईमेल भेजने वाले ने स्कूलों में आईईडी (IED) के जरिए धमाके करने की बात कही है. हैरानी की बात यह है कि इस ईमेल में एक बार फिर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम सामने आया है.

हालांकि पुलिस इसे पुराने पैटर्न की शरारत भी मान रही है लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव और गुजरात के बंदरगाहों की महत्ता को देखते हुए किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है. अहमदाबाद पुलिस ने हाल ही में बंगाल से एक ऐसे ही शख्स को पकड़ा था जिसने 50 से ज्यादा फर्जी मेल भेजे थे, अब जांच इस दिशा में भी बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में भीषण आग, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से शॉर्ट सर्किट, 7 लोगों की मौत

एलपीजी जहाजों की बढ़ी सुरक्षा

ईमेल में मुंद्रा पोर्ट का जिक्र जानबूझकर दहशत फैलाने के लिए किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में मुंद्रा पोर्ट पर ‘शिवालिक’ जहाज भारी मात्रा में एलपीजी लेकर पहुंचा था, जबकि ‘नंदा देवी’ जहाज भी 17 मार्च को गुजरात के तट पर लंगर डाल चुका है.

ऊर्जा संकट के बीच इन बंदरगाहों की सुरक्षा भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि मुंद्रा पोर्ट के प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह ब्रीफ किया गया है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा चाक-चौबंद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

9 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

25 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

28 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

44 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

50 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago