कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विकास सहाय (IPS: 1989) को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 30 जून 2025 के बाद छह महीने का सेवा विस्तार देने की सिफारिश की गई थी.
यह विस्तार AIS (DCRB) नियम, 1958 की नियमावली 16(1) में छूट देते हुए लोक हित में विशेष मामला मानकर स्वीकृत किया गया है. नियुक्ति समिति ने इसे जनहित में जरूरी बताते हुए सेवा विस्तार को हरी झंडी दी है.
इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की ओर से संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है. इस फैसले के तहत विकास सहाय अब 31 दिसंबर 2025 तक गुजरात पुलिस प्रमुख के पद पर बने रहेंगे.
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…