Bharat Express DD Free Dish

गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय को सेवानिवृत्ति के बाद 6 महीने का सेवा विस्तार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

यह विस्तार AIS (DCRB) नियम, 1958 की नियमावली 16(1) में छूट देते हुए लोक हित में विशेष मामला मानकर स्वीकृत किया गया है. नियुक्ति समिति ने इसे जनहित में जरूरी बताते हुए सेवा विस्तार को हरी झंडी दी है.

dgp of gujarat vikas sahay

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विकास सहाय (IPS: 1989) को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 30 जून 2025 के बाद छह महीने का सेवा विस्तार देने की सिफारिश की गई थी.

Gujarat DGP Vikas Sahay
गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय को सेवानिवृत्ति के बाद 6 महीने का सेवा विस्तार

नियुक्ति समिति ने इसे जनहित में बताया जरूरी

यह विस्तार AIS (DCRB) नियम, 1958 की नियमावली 16(1) में छूट देते हुए लोक हित में विशेष मामला मानकर स्वीकृत किया गया है. नियुक्ति समिति ने इसे जनहित में जरूरी बताते हुए सेवा विस्तार को हरी झंडी दी है.

इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की ओर से संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है. इस फैसले के तहत विकास सहाय अब 31 दिसंबर 2025 तक गुजरात पुलिस प्रमुख के पद पर बने रहेंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read