देश

Gujarat Elections: गुजरात की रैली में मंच पर रो पड़े असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मैं तुम्हारे सामने भीख मांगता हूं…

(Gujarat Vidhansabha Election 2022) गुजरात विधानसभा चुनाव में हर कोई अपनी बिसात बिछाने के लिए नए-नए पैतरे अपना रहे हैं. एआईएमआईएम भी गुजरात चुनाव में उतर रही है और पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी चुनावी रैलियों के जरिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष जमालपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रो पड़े. असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) जमालपुर (Jamalpur) में अपनी पार्टी के उम्मीदवार साबिर के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे.

इस दौरान वो जनसभा को संबोधित करते हुए बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू भर आए. जनता के सामने ओवैसी अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने रोते हुए लोगों से अपील की और कहा कि वो साबिर (Sabir) को जिताएं ताकि यहां दोबारा किसी बिलकिस के साथ अन्याय ना हो.

ओवैसी ने उठाया बिसकिस बानों का मुद्दा

गुजरात चुनाव (Gujarat Election) का दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है. जिसके चलते ओवैसी भी अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे थे. असदुद्दीन ओवैसी जमालपुर में थे और इस दौरान वो अपनी पार्टी के उम्मीदवार साबिर को जीताने की मांग कर रहे थे. रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दुआ की और कहा कि अल्लाह साबिर को जीत दिला दें. लेकिन दुआ मांगते हुए अचानक असदुद्दीन ओवैसी भावुक हो गए. इसके बाद ओवैसी ने गरबा में पथराव करने वालों की सरेआम लाठी से पिटाई किए जाने का मामला भी उठाया.

ये भी पढ़ें- Mathura: हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह में मांगी हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत, मथुरा में धारा 144 लागू

केजरीवाल पर भी बरसे ओवैसी

ओवैसी अब अपनी पार्टी का कद बढ़ाने के लिए अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं. ओवैसी का फोकस सिर्फ गुजरात तक ही सीमित नहीं वो दिल्ली MCD चुनाव पर भी अपनी नजरें जमाएं हुए हैं. उन्होंने गुजरात में रैली करते हुए दिल्ली दंगों की जिक्र कर दिया. वैसी ने कहा था कि फरवरी 2020 में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में जब दंगे हुए तो सीएम केजरीवाल गायब हो गए थे. वो संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ शाहीनबाग में हो रहे प्रदर्शन के खिलाफ थे. इसके अलावा वो केजरीवाल को घेरने के लिए ओवैसी ने कोरोना के समय का भी जिक्र किया.

उन्होने कहा कि जब लोग कोरोना वायरस से जूझ रहे थे. ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड के लिए परेशान थे तब दिल्ली के सीएम ने तब्लीगी जमात को कोविड-19 फैलने का जिम्मेदार ठहराया था. तब्लीगी जमात को उन्होंने बदनाम किया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago