बीजेपी नेता भूपेंद्र पटेल
Gujarat CM Oath: बीजेपी नेता भूपेंद्र पटेल आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इस बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने कहा कि नए मंत्रिमंडल का अभी मंत्रिमंडल का पार्ट वन है, बाद में इसका विस्तार होगा. अभी 16-17 लोग शपथ ले रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह (Gujarat CM Oath) के लिए गांधीनगर पहुंच चुके है. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंच चुके है.
गुजरात मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह (Gujarat CM Oath) में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह रिकॉर्ड जीत है, यहां आम आदमी पार्टी और धूल चला दी है. 2024 में NDA की 400 से ज़्यादा सीटें आएगी और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अहमदाबाद चुकी है. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोट के माध्यम से गुजरात की जनता ने इतना बड़ा सम्मान किया है, इसके लिए मैं जनता का शुक्रिया अदा करती हूं.
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता विजय रूपाणी ने कहा कि नए मंत्रिमंडल को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिनिधियों को साथ रखते हुए संतुलित किया गया है. सरकार इस मंत्रिमंडल के आधार पर विकास करेगी. अभी मंत्रिमंडल का पार्ट वन है, बाद में इसका विस्तार होगा. 16-17 लोग शपथ ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें : Gujarat: क्या हार्दिक पटेल को मिलेगी भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में जगह? इन विधायकों को जा चुका है फोन
उधर, बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक हार्दिक पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर संशय बरकरार है. हार्दिक ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जो भी तय करेगा वो गुजरात के भले के लिए होगा. मैं कम उम्र का विधायक हूं. विधायक की भूमिका मुझे निभानी है. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे भी निभाएंगे. अभी किसी को नहीं पता कि मंत्रिमंडल में किसका नाम है किसका नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…