खेल

Sanju Samson: टीम इंडिया ने किया नजरअंदाज, अब इस देश से खेलने का मिला ऑफर!

Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जब भी भारत के लिए खेलती हैं तो उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार नजरअंदाज करता आया है. पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर कर दिया है. उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज के लिए भी उन्हें मौका नहीं मिला. उन्हें पहले न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना गया था, हालांकि उन्हें केवल एक गेम में भाग लेने का मौका मिला. आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन करने वाले राजस्थान रॉयल के खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samso) ने कप्तानी में भी शानदार भूमिका निभाई. अब इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड क्रिकेट टीम ने उन्हें एक प्रस्ताव दिया है. दरअसल, संजू सैमसन को देश के क्रिकेट अध्यक्ष द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया था, जिन्होंने यह भी गारंटी दी थी कि संजू टीम की कप्तानी करेंगे और सभी खेलों में भाग लेंगे.

सैमसन ने क्या कहा?

इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक संजू ने आयरलैंड के जवाब में कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं समझ सकता हूं कि कभी-कभी हमें इंतजार करना पड़ता है, और मैं वर्तमान में अपने चयनकर्ता के कॉल का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन मेरा सपना अभी भी भारतीय टीम के लिए खेलना है, और मैं कभी भी किसी अन्य देश के लिए नहीं खेलूंगा.

दरअसल, आयरलैंड को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है जो शानदार बल्लेबाजी के साथ साथ टीम की कमान भी संभाल सके. बता दें, अगर संजू सैमसन ने ऑफर स्वीकार कर लिया होता तो उन्हें भारतीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कहना पड़ता.

संजू सैमसन का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

28 साल के संजू सैमसन ने अबतक भारत के लिए 16 टी20 इंटरनेशनल में 21.14 की औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं. संजू ने सिर्फ 11 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 66 के एवरेज से 330 रन दर्ज हैं. बात अगर संजू की टीम इंडिया में खेलने के मौके की करे तो उन्हें कभी भी लगातार टीम में नहीं रखा गया, अगर वो टीम में रहते भी हैं तो उन्हें 1 या 2 मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है. फैंस भी टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से खफा है क्योंकि ऋषभ पंत के मुकाबले सैसमन का खेल बेहतर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago