देश

Gujarat Elections: आसान नहीं है रिवाबा जडेजा की राह, ननद के बाद अब ससुर ने भी छोड़ा साथ, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

Gujarat VidhanSabha Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं. इसके लिए भारत के स्टार बल्लेबाज रविंद्र जड़ेजा उनके लिए धुंआधार प्रचार भी कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच रिवाबा जडेजा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि अब रवींद्र जाडेजा के पिता ने बहू की बजाए कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की है. वीडियो में रवींद्र जाडेजा (Ravindra jadeja) के पिता ने कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना छोटा भाई बताते हुए क्षत्रिय समाज से जिताने अपील की है. अब तक रविंद्र जड़ेजा की पत्नी के खिलाफ उनके ननद ही मोर्चा खोले हुए थीं.

रविंद्र जड़ेजा के पिता का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अनिरूद्व सिंह जडेजा (Anirudh Singh Jadeja) ने वीडियो में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं.

ननद नैना बनी रविंद्र की पत्नी के लिए मुसीबत

रविंद्र जड़ेजा की पत्नी के लिए अब चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि पहले तो उनकी ननद नैना जडेजा ही उनकी विरोधी साबित हो रही थीं. अब पिता भी सामने आ गए हैं. रिवाबा जडेजा की ननद नैना जड़ेजा कांग्रेस पार्टी की नेता हैं और वो लगातार पार्टी के कांग्रेस प्रत्याशी बिपिन्द्र सिंह जडेजा के लिए प्रचार कर रही हैं. बता दें कि रिवाबा जामनगर की बजाए राजकोट दक्षिण की वोटर हैं. जिसकी वजह से नैना उन पर बाहरी होने को लेकर हमला बोलती हैं.

वो उनके सर नेम को लेकर हमला कर रही हैं. नैना का कहना है कि शादी के छह साल बाद भी रिवाबा (Rivaba Jadeja) अपना सर नेम सोलंकी से जडेजा नहीं कर पाई हैं. रविंद्र जेड़जा अपनी पत्नी का साथ देने के लिए फिलहाल अकेले नजर आ रहे हैं. जड़ेजा रिवाबा के लिए प्रचार करने के लिए गुजरात में जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – Gujarat Election: आपके रावण की तरह 100 सिर हैं क्या?… खड़गे ने पीएम पर साधा निशाना, BJP ने कहा- हर गुजराती कांग्रेस को सबक सिखाए

रिवाबा के लिए चुनौती है ये चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक धर्मेन्द्र सिंह जडेजा की जगह रिवाबा को टिकट दिया है. भाजपा के इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है. तो वहीं रिवाबा के लिए ये चुनाव (Gujarat Elections) जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

45 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

47 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago