देश

Rampur Bypolls: ए अल्लाह! हिंदुस्तान में ऐसे लाखों लोग पैदा कर दे जो मुर्गियां चुराएं, भैंस चुराएं मगर यूनिवर्सिटी बनवा दें- रामपुर में बोले आजम खान

Rampur Bypolls: चुनाव की तारीख के नजदीक आते-आते रामपुर उपचुनाव में अब सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी है. सपा नेता आजम खान का अलग हीं अंदाज जलसों में देखने को मिल रहा है. कभी आजम खान लोगों से शिकवे शिकायतें करते नजर आ रहे हैं, कभी खुद को मार देने की पेशकश कर रहे हैं. ऐसे में आजम खान का यह बर्ताव आजम खान के चाहने वालों के लिए जितना दर्द भरा है, उतना ही विपक्ष इसे सोची-समझी स्क्रिप्ट बता रहा है.

‘आप अपने पर हंस रहे हैं या हम पर हंस रहे हैं कितना हंसोगे’

सपा नेता आजम खान ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर सपा प्रत्याशी आसिम राजा के लिए भावुक अपील की. संबोधन के दौरान आजम खान ने एक व्यक्ति के हंसने पर कहा, “आप अपने पर हंस रहे हैं या हम पर हंस रहे हैं, कितना हंसोगे अपने ऊपर हम पर तो दुनिया हंस रही है. थू कह रही है हम पर दुनिया, हंसो और हंसो हमसे ज्यादा बेशर्म और कौन हो सकता है. इतना कुछ कहने के बाद भी तुम्हारे अंदर हंसने की हिम्मत है. मैं दाद देता हूं तुम्हारी सेहत को.”

‘हमारी सरकार में तब अमन था, शांति थी’

आजम खान ने कहा,”सरकारें बहुत सी आईं, हमारी सरकार भी आई लेकिन तब अमन था, शांति थी, मोहब्बत थी , एक दूसरे का एहतराम था. हम तो यह जानते ही नहीं थे कि सरकारों का यह काम भी है. हमें तो यह खबर ही नहीं थी कि सरकारों का काम घरों के दरवाजे तोड़ना है, औरतों के चेहरों पर थप्पड़ मारना है, घसीटकर ले जाकर थानों में बंद कर देना है, बेगुनाह लोगों को महीनों और वर्षों जेलों में डाल देना है, उनके हाथों से कलम और मुंह से जबान खींच लेना है.”

आजम खान ने कहा, “मैं अपने बच्चे की उम्र साबित नहीं कर सका, उसे पैदा करने वाली मां अपनी औलाद की उम्र साबित नहीं कर सकी, यह हमारी बदकिस्मती नहीं है तो क्या है. उसके दो पैन कार्ड हैं , कहां के उसके दो पासपोर्ट है ,, एक खारिज हुआ है दूसरा बना है एक पैन कार्ड खारिज हुआ है तो दूसरा बना है.”

ये भी पढ़ें: Mainpuri Bypolls: ‘चाचा पेंडुलम नहीं हैं वो मुख्यमंत्री जी को ऐसा झूला झुलायेंगे कि पता नहीं चलेगा कहां गए’ भतीजे अखिलेश ने CM योगी पर कसा तंज

हिटलर ने यहूदियों के साथ भी नहीं किए थे जो सुलूक हमारे साथ हुए- आजम 

आजम खान ने कहा मैं चोर हूं, “मैं बकरियों का डाकू हूं, भैंस का डाकू हूं ,मुर्गी का डाकू हूं, फर्नीचर का डाकू हूं, किताबों का डाकू हूं. ए अल्लाह, हिंदुस्तान में ऐसे लाखों लोग पैदा कर दे, जो मुर्गियां चुराएं, भैंस डकैती करें, किताबें डकैती करें, मशीन डकैती करें, लेकिन यूनिवर्सिटी बनवा दें।” अपने ऊपर दर्ज मामलों पर आजम खान ने कहा, “मैं और मेरी औलाद अदालत के सामने अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर सके, ना अस्पताल का सर्टिफिकेट हम साबित कर सके, ना नगर निगम के काम  साबित कर सके, ना मां की मेटरनिटी लीव साबित कर सके, ना डॉक्टर का बयान साबित कर सकें और हम सज़ा के दरवाजे पर खड़े हैं। जेल हमारा इंतजार कर रही है और जानते हो क्या सलूक हुए थे हमारे साथ, वह सलूक तो हिटलर ने यहूदियों के साथ भी नहीं किए थे जो हमारे साथ हुए.”

अब्दुल्ला आजम के मामले का जिक्र भी किया

आजम खान ने अब्दुल्ला आजम का जिक्र करते हुए कहा कि वह मेरा बच्चा दिल्ली में है वकीलों से मशवरा कर रहा है कि, जेल के दरवाजे हमारा इंतजार कर रहे हैं कैसे उनको क्या किया जाए मां नहीं तय कर सकी कि मेरा बच्चा कब पैदा हुआ है, हम कानून के सामने यह भी यह साबित नहीं कर सके मेरा बच्चा कब पैदा हुआ है, मैं कैसा बदनसीब बाप हूं ,कैसी बदनसीब उसकी मां है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

9 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

12 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago