देश

Gujarat Himachal Elections Results: सीएम जयराम ठाकुर की डबल हैट्रिक, गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल जीते

ह‍िमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और गुजरात विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती जारी है. गुजरात में जहां बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है वहीं हिमाचल में कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है. वहीं, दोनों ही राज्यों में बीजेपी के सीएम ने अपनी-अपनी सीट पर जीत दर्ज की है. ह‍िमाचल प्रदेश की स‍िराज विधानसभा सीट पर सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने 20 हजार वोटों से बड़ी जीत जर्ज की है. वहीं गुजरात की घाटलोडिया और अमित शाह के संसदीय क्षेत्र से सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने कांग्रेस कैंडिडेट के खिलाफ एकतरफा जीत जर्ज की.

सीएम जयराम ठाकुर की डबल हैट्रिक

ह‍िमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की स‍िराज विधानसभा सीट चुनाव 2022 (Seraj Vidhansabha Election) पर सीएम जयराम ठाकुर का जलवा कायम है. सीएम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम को करारी शिकस्त देते हुए करीब 20,000 वोटों से जीत दर्ज की. काउंटिंग की शुरुआत में ही ठाकुर ने बढ़त बना ली थी जो अंत तक कायम रखी. ये सीट भाजपा के लिए बहुत खास है क्योंकि जयराम ठाकुर ने पहली बार 1998 में यहां से चुनाव में जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने 2003, 2007, 2012, 2017 के बाद भी अपनी विजयरथ कायम रखी है.

कैसा रहा इस सीट पर मतदान?

मंडी जिले की सिराज सीट से बीजेपी उम्मीदवार 20,000 वोटों के साथ जीत दर्ज कर चुके हैं. वहीं. कांग्रेस की ओर से चेतराम ठाकुर करीब 6,318 वोटों के साथ दूसरे और वाम दल के नेता महेंद्र रामा महज 194 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. सिराज में आम आदमी पार्टी के टिकट पर गीता नंद ठाकुर ने चुनाव जरूर लड़ा लेकिन हिमाचल में इस सीज पर झाड़ू का जादू नहीं चला.

ये भी पढ़ें: Gujarat Election: पाला बदल बीजेपी में आए हार्दिक-अल्पेश और कांग्रेस के जिग्नेश मेवानी की सीटों पर क्या है हाल, जानिए

गुजरात में भी बीजेपी का जलवा कायम

एक बार फिर 15वीं विधानसभा चुनावों में बीजेपी गुजरात में रिकॉर्डतोड़ जीत का ओर बढ़ रही है. घाटलोडिया विधानसभा पर बीजेपी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया था. उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए भारी मतों से जीत दर्ज की. बता दें कि यह सीट प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए काफी अहम और प्रतिष्ठा की सीट है. जिसका मान घाटलोडिया सीट के मतदाताओं ने रखा और भूपेंद्र पटेल के लिए जमकर वोट डाले.

क्यों बीजेपी के लिए खास है घाटलोडिया सीट

घाटलोडिया विधानसभा सीट की खास बात है कि अब तक 2012 और 2017 में दो बार विधानसभा चुनाव हुए और दोनों बार यहां से गुजरात को सीएम मिले. यह तीसरी बार है जब भूपेंद्र पटेल जीत के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं इस सीट की एक और खासियत ये है कि ये अमित शाह के संसदीय क्षेत्र में आता है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

34 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

46 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

60 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago