देश

Gujarat: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से जोरदार धमाके शुरू हो गए. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं. आग की यह घटना डीसा कस्बे के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में हुई.

मंजदूरों के फंसे होने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बनासकांठा के डीसा कस्बे के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में घटित हुई है. डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के बाद बिल्डिंग में विस्फोट शुरू हो गए, जिसके चलते इमारत का कुछ हिस्सा गिर गया. कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर राहत-बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- OMG! मलेशिया में धरती फटने जैसा मंजर, आसमान में दिखी भीषण आग की लपटें

12 मजदूरों की मौत

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बॉयलर फटने के बाद लगी है. जिला कलेकटर मिहिर पटेल ने 12 मजदूरों के मौत की पुष्टि की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

49 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

53 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

54 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

1 hour ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

1 hour ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

3 hours ago