Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gujarat: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से जोरदार धमाके शुरू हो गए. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं.

Banaskantha Fire

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 13 लोगों की मौत.

गुजरात के बनासकांठा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से जोरदार धमाके शुरू हो गए. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं. आग की यह घटना डीसा कस्बे के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में हुई.

मंजदूरों के फंसे होने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बनासकांठा के डीसा कस्बे के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में घटित हुई है. डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के बाद बिल्डिंग में विस्फोट शुरू हो गए, जिसके चलते इमारत का कुछ हिस्सा गिर गया. कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर राहत-बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- OMG! मलेशिया में धरती फटने जैसा मंजर, आसमान में दिखी भीषण आग की लपटें

12 मजदूरों की मौत

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बॉयलर फटने के बाद लगी है. जिला कलेकटर मिहिर पटेल ने 12 मजदूरों के मौत की पुष्टि की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital