देश

गुलमर्ग केबल कार हादसा: हवा में फंसे 300 पर्यटक, 6 घंटे चला रेस्क्यू; अमित शाह ने की राहत बलों की सराहना

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को गोंडोला केबल कार सेवा अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई. इस दौरान करीब 300 पर्यटक हवा में लटकी केबल कारों में फंस गए. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. खराब मौसम और तेज ठंडी हवाओं के बीच राहत अभियान शुरू किया गया.

अमित शाह ने बचाव दलों की तारीफ की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर पोस्ट कर राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों की सराहना की. उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मिलकर तेजी से कार्रवाई की और सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला. शाह ने कहा कि देश इन जवानों के साहस और कौशल को सलाम करता है.

छह घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, गुलमर्ग गोंडोला की बेस स्टेशन से फेज-1 कोंगडोरी के बीच सेवा प्रभावित हुई थी. तकनीकी खराबी के कारण कुल 65 केबल कार बीच रास्ते में रुक गईं. मदद का संदेश मिलते ही भारतीय सेना तुरंत सक्रिय हो गई. बुटापथरी बटालियन क्षेत्र से विशेष बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया. करीब छह घंटे तक चले अभियान में सेना के साथ एसडीआरएफ और अन्य नागरिक एजेंसियों ने संयुक्त रूप से काम किया. सभी पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए गुलमर्ग एटीवी एसोसिएशन की अतिरिक्त गाड़ियों की भी मदद ली गई. अधिकारियों को आशंका थी कि गोंडोला सेवा दोबारा शुरू होने में समय लग सकता है, इसलिए पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन चरण माझी, ओडिशा विकास को लेकर बनी रणनीति


तकनीकी खराबी की जांच जारी

फिलहाल तकनीकी विशेषज्ञ गोंडोला प्रणाली में आई खराबी की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक खराब मौसम और घने बादलों के बीच तकनीकी दिक्कत आने से यह स्थिति बनी. प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही सेवा को दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

7 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

9 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago