Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश से सपा के वरिष्ठ विधायक रविदास मेहरोत्रा के आवास से दो कंप्यूटर और आईफोन-17 चोरी हो गई. विधायक ने सोशल मीडिया का काम संभालने वाले अरिहंत जैन नाम के युवक पर चोरी का आरोप लगाया है.
विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि लखनऊ के रॉयल होटल-4 में उनके फ्लैट नंबर 31 और 32 हैं, जहां उनका कार्यालय भी है. अरिहंत जैन उनके यहां सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप) का काम करने आया था. उसने कहा कि काम के लिए हाई क्वालिटी कंप्यूटर, लैपटॉप और आईफोन-17 की जरूरत पड़ेगी. विधायक ने उसके लिए कंप्यूटर और आईफोन-17 खरीद दिया. अरिहंत फ्लैट नंबर 32 में ही रहकर काम करता था.
21-22 मई की रात को अरिहंत बिना बताए कमरे की चाबी लेकर फरार हो गया. जब विधायक ने उसका फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया. बाद में फोन कभी स्विच ऑफ, कभी चालू दिख रहा था.
शक होने पर विधायक ने अपनी दूसरी चाबी से फ्लैट खुलवाया तो देखा कि दो कंप्यूटर और आईफोन-17 गायब थे.
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि अरिहंत ने पहले विधायक निवास के बाहर लगा एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था. 22 मई की रात करीब 1 बजे एक चार पहिया गाड़ी अंदर आई. उसमें से दो लोग उतरे. अरिहंत ने उनके साथ मिलकर फ्लैट से सामान निकालकर गाड़ी की डिक्की में रखा और तीनों गाड़ी लेकर भाग गए. गाड़ी बार्लिंगटन चौराहे की ओर मुड़ गई. सीसीटीवी में गाड़ी का नंबर साफ नहीं दिख रहा है.
विधायक ने पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अरिहंत जैन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी का नंबर पता करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- “हारकर जीतने वाले को…” पंजाब किंग्स कहते हैं? 3 प्लेऑफ, 2 फाइनल… 19 साल का इंतजार, फिर वही पुराना दर्द!
दूसरी ओर, विधायक के आवास पर चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…