देश

557वें प्रकाश पर्व पर चर्चा में कच्छ का लखपत गुरुद्वारा, पीएम मोदी ने किया नमन

Guru Nanak Dev Ji 557th Prakash Parv: सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुजरात के सीमावर्ती कच्छ स्थित ऐतिहासिक लखपत गुरुद्वारा साहिब एक बार फिर सुर्खियों में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर गुरु नानक देव जी के मानवता और भाईचारे के संदेश को याद करते हुए लखपत की इस अनमोल विरासत का उल्लेख किया है. मान्यता है कि गुरु नानक देव जी अपनी उदासी यात्रा के दौरान सिंध और मक्का-मदीना जाते समय यहां रुके थे और 40 दिनों तक साधना की थी. आज भी गुरु साहिब की पवित्र पादुकाएं यहां श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई हैं.

2001 के भूकंप के बाद संवरा स्वरूप

साल 2001 में कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को भी काफी नुकसान पहुंचा था. इसके बाद इसकी मूल वास्तुकला और सांस्कृतिक पहचान को कायम रखते हुए इसका बेहद बारीकी से संरक्षण और जीर्णोद्धार किया गया. इस सराहनीय प्रयास के लिए लखपत गुरुद्वारा साहिब को साल 2004 में यूनेस्को के एशिया-पैसिफिक हेरिटेज कंजर्वेशन अवॉर्ड से भी नवाजा गया था, जो पूरे गुजरात और देश के लिए गौरव की बात है.

गुरुद्वारा पदाधिकारियों ने साझा किए विचार

इस अवसर पर लाल टेकरी गुरुद्वारा महिला समिति की सदस्य रीना सदरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया. वहीं, सचिव गुरुवेंद्र सिंह ने ईमानदारी से मेहनत करने और अपनी आय का एक हिस्सा संगत व सेवा कार्यों में लगाने की गुरु साहिब की सीख को दोहराया.

इसके अलावा महिला समिति की अध्यक्ष रवीन्द्र कौर, भूपिंदर कौर, युवा नेता अभिता कौर, गायक अमर सिंह और भुज नगर पालिका अध्यक्ष शीतल शाह ने भी गुरु नानक देव जी के ‘सरबत दा भला’ के संदेश और लखपत गुरुद्वारे के संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

यह भी पढ़ें: ‘डिग्री से आगे बढ़कर हुनर को मिले सम्मान’: पीएम मोदी ने दिया स्किल डेवलपमेंट पर जोर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘डिग्री से आगे बढ़कर हुनर को मिले सम्मान’: पीएम मोदी ने दिया स्किल डेवलपमेंट पर जोर

पीएम मोदी ने कौशल विकास को सम्मानित करियर के रूप में स्थापित करने पर जोर…

19 minutes ago

डिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने लगाया जनता दर्शन, स्थानीय लोगों की समस्याओं का जाना हाल

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने 24 नवंबर को डिगलीपुर…

39 minutes ago

कामना लिंग की कथा: जब रावण शिवलिंग को लंका ले जाना चाहता था, लेकिन देवघर में ही बस गए बाबा बैद्यनाथ

बाबा बैद्यनाथ धाम के कामना लिंग की पौराणिक कथा, रावण की शिव भक्ति, विष्णु के…

41 minutes ago

चिदंबरम नटराज मंदिर: चेतना के आकाश में शिव का तांडव और ‘ब्रह्मांड के केंद्र’ की आध्यात्मिक व्याख्या

चिदंबरम नटराज मंदिर में शिव के आनंद तांडव, चेतना के आकाश, नाट्यांजलि उत्सव और ब्रह्मांड…

47 minutes ago

एकलिंगजी से नाथद्वारा तक: मेवाड़ के असली राजा, श्रीनाथजी की सेवा और हवेली संगीत की जीवंत परंपरा

राजस्थान के एकलिंगजी और नाथद्वारा मंदिर मेवाड़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के दो महत्वपूर्ण…

56 minutes ago

ननकाना साहिब की यात्रा आसान होने पर दलेर मेहंदी ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- अब खत्म हुआ डर

Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने ननकाना साहिब की यात्रा…

58 minutes ago