देश

शराब के नशे में मायके पहुंचा पति, और फिर… ग्वालियर की इस घटना ने सबको चौंकाया

Gwalior Crime News:मनोज चौबे/ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे पति ने इंस्टाग्राम चैटिंग के शक में अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वारदात से पहले आरोपी ने कैंची से पत्नी के बाल काटे और फिर उस पर जानलेवा वार किए.

ग्वालियर के जनकगंज में चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले विकास पाल ने इंस्टाग्राम चैटिंग के शक में अपनी पत्नी निशा पर जानलेवा हमला कर दिया. रविवार रात शराब के नशे में मायके पहुंचे आरोपी ने पहले कैंची से पत्नी के बाल काटे और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. चीख-पुकार सुनकर लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गया. घायल महिला का इलाज जयरोग्य अस्पताल में जारी है, वहीं जनकगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हमलावर चाकू बरामद कर लिया है.

क्या है मामला?

ग्वालियर के बावन पायगा इलाके में चरित्र पर शक के चलते एक खौफनाक वारदात सामने आई है. चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले विकास पाल ने अपनी पत्नी निशा अहिरवार पर कैंची और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के वक्त निशा अपने मायके में सो रही थी.

दोनो के बीच विवाद के बाद मायके में रह रही थी

मिली जानकारी के अनुसार, निशा और विकास ने चार महीने पहले ही परिवारों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था. विकास पेशे से मजदूर है और महाराज बाड़े पर चाट का ठेला लगाता है. शादी के कुछ समय बाद से ही विकास को शक था कि निशा इंस्टाग्राम पर किसी और से बातचीत करती है. इसी बात को लेकर जन्माष्टमी के दिन दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद निशा अपने मायके आकर रहने लगी थी.

आरोपी मौके से फरार

रविवार रात विकास शराब के नशे में निशा के मायके पहुंच गया. वहां उसने पहले कैंची से निशा के बाल काटे और फिर चाकू से उसके चेहरे, गर्दन, पीठ और कंधों पर कई वार किए. निशा की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी बहनें और पड़ोसी पहुंचे, तो आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

परिजन घायल निशा को तुरंत जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास पाल को हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें-‘कैसे भरभरा कर गिरी 5 मंजिला इमारत…’ दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे का पहला खौफनाक VIDEO

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

3 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

17 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

22 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

26 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

54 minutes ago