Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शराब के नशे में मायके पहुंचा पति, और फिर… ग्वालियर की इस घटना ने सबको चौंकाया

Gwalior Crime News: ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर चैटिंग के शक में पति ने पत्नी के बाल काटकर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्वालियर: इंस्टाग्राम चैटिंग के शक में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार.

ग्वालियर: इंस्टाग्राम चैटिंग के शक में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार. (PC: भारत एक्सप्रेस)

Gwalior Crime News:मनोज चौबे/ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे पति ने इंस्टाग्राम चैटिंग के शक में अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वारदात से पहले आरोपी ने कैंची से पत्नी के बाल काटे और फिर उस पर जानलेवा वार किए.

ग्वालियर के जनकगंज में चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले विकास पाल ने इंस्टाग्राम चैटिंग के शक में अपनी पत्नी निशा पर जानलेवा हमला कर दिया. रविवार रात शराब के नशे में मायके पहुंचे आरोपी ने पहले कैंची से पत्नी के बाल काटे और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. चीख-पुकार सुनकर लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गया. घायल महिला का इलाज जयरोग्य अस्पताल में जारी है, वहीं जनकगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हमलावर चाकू बरामद कर लिया है.

क्या है मामला?

ग्वालियर के बावन पायगा इलाके में चरित्र पर शक के चलते एक खौफनाक वारदात सामने आई है. चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले विकास पाल ने अपनी पत्नी निशा अहिरवार पर कैंची और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के वक्त निशा अपने मायके में सो रही थी.

दोनो के बीच विवाद के बाद मायके में रह रही थी

मिली जानकारी के अनुसार, निशा और विकास ने चार महीने पहले ही परिवारों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था. विकास पेशे से मजदूर है और महाराज बाड़े पर चाट का ठेला लगाता है. शादी के कुछ समय बाद से ही विकास को शक था कि निशा इंस्टाग्राम पर किसी और से बातचीत करती है. इसी बात को लेकर जन्माष्टमी के दिन दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद निशा अपने मायके आकर रहने लगी थी.

आरोपी मौके से फरार

रविवार रात विकास शराब के नशे में निशा के मायके पहुंच गया. वहां उसने पहले कैंची से निशा के बाल काटे और फिर चाकू से उसके चेहरे, गर्दन, पीठ और कंधों पर कई वार किए. निशा की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी बहनें और पड़ोसी पहुंचे, तो आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

परिजन घायल निशा को तुरंत जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास पाल को हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें-‘कैसे भरभरा कर गिरी 5 मंजिला इमारत…’ दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे का पहला खौफनाक VIDEO

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital