Bharat Express DD Free Dish

‘कैसे भरभरा कर गिरी 5 मंजिला इमारत…’ दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे का पहला खौफनाक VIDEO

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला जर्जर इमारत अचानक ढह गई, जिसमें 6 लोगों की मौत और 8 के घायल होने की खबर है.हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जबकि NDRF समेत कई एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं.

Building Collapse Video

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने का खौफनाक CCTV वीडियो

Delhi Satya Niketan Building Collapse Video: देश की राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस से सटे सत्य निकेतन इलाके की एक संकरी गली में रविवार दोपहर एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. लड़कों के पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में चल रही करीब 30 साल पुरानी और जर्जर 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस भयंकर हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

मलबे के नीचे कई और छात्रों के फंसे होने की आशंका है और NDRF की टीमें पिछले 24 घंटे से जिंदगी की तलाश में जुटी हुई हैं. दूर-दराज के राज्यों से दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ने आए बच्चों के परिजन अपने जिगर के टुकड़ों की सलामती के लिए भगवान से दुआएं मांग रहे हैं. तो वहीं इस हादसे का पहला वीडियो भी सामने आया आया जोकि रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

CCTV फुटेज देखकर कांप उठेगी रूह(Satya Niketan Building Collapse Video)

सत्य निकेतन हादसे का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चंद सेकंडों में पांच मंजिला इमारत को धूल के गुबार में तब्दील होते देखा जा सकता है. दिल्ली की तंग गलियों में बिना सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से चल रहे इन अवैध पीजी में देश के कोने-कोने से आए मासूम बच्चे रहने को मजबूर हैं. मकान मालिक पैसों के लालच में बच्चों की जिंदगी दांव पर लगा देते हैं. रविवार दोपहर जब यह दर्दनाक हादसा हुआ, तो पूरा इलाका धमाके की आवाज और चीख-पुकार से दहल उठा.

 

मलबे के नीचे से आते रहे फोन

हादसे का सबसे दर्दनाक और दिल पिघला देने वाला पहलू यह रहा कि मलबे के नीचे दबे कुछ छात्र अपने मोबाइल फोन से अपने दोस्तों और परिजनों को कॉल करके मदद की गुहार लगाते रहे. “हमें बचा लो, यहां बहुत अंधेरा है और सांस रुक रही है…” जैसे फोन कॉल सुनकर मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा मुंह को आ गया.

NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलबे में जिंदगी की आस जगाए रखने के लिए रेस्क्यू टीमों ने बेहद सूझबूझ का परिचय दिया. NDRF के अधिकारियों ने संकरी दरारों के रास्ते मलबे के नीचे ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए ताकि फंसे हुए लोग सांस ले सकें. दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS), DDMA, MCD और कैट की टीमों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई घायलों को बाहर निकाला. 8 गंभीर घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

इस भयंकर तबाही (Satya Niketan Building Collapse) के बाद दिल्ली पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और लोगों की जान खतरे में डालने की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस जर्जर इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बिना सुरक्षा इंतजामों के रिपेयरिंग और मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके चलते कमजोर पिलर पूरी इमारत का बोझ नहीं सह पाए और यह हादसा हो गया. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read