देश

24 घंटे बाद होने वाला था रिटायर, एक दिन पहले ही घूस लेते गिरफ्तार हो गया क्लर्क

रिपोर्ट- मनोज चौबे


Gwalior News: कहते हैं कि इंसान की फितरत और उसकी आदतें कभी नहीं बदलतीं, भले ही उसकी उम्र कितनी भी क्यों ना हो. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्वतखोरी का एक ऐसा अजब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे.

नगर निगम का एक क्लर्क अपने रिटायरमेंट से ठीक 24 घंटे पहले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. जिस दिन उन्हें विदाई समारोह में फूल-मालाएं पहननी थीं, उससे ठीक एक दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे दिया.

क्या है यह पूरा मामला?

ग्वालियर नगर निगम के दफ्तर में तैनात क्लर्क सुशील कटारे का अगले ही दिन रिटायरमेंट होने वाला था. आम तौर पर रिटायरमेंट से एक-दो दिन पहले कर्मचारी अपने सहयोगियों के साथ बैठकर समोसे-चाय खाते हैं, पुरानी यादें ताजा करते हैं और अपना पेंडिंग काम समेटते हैं. लेकिन कटारे जी का डेडिकेशन अलग ही लेवल का था. वे जाते-जाते भी अपनी जेब गर्म करने का कोई भी सुनहरा मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे.

36 लाख का बिल और 36 हजार की ‘फीस’

दरअसल, नगर निगम के ठेकेदार सचिन पचौरी का 36 लाख रुपये का एक पेमेंट रुका हुआ था. इस फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में क्लर्क कटारे जी ने पूरे 36 हजार रुपये की डिमांड कर दी.

क्लर्क सुशील कटारे ने अपनी रिश्वत का 30 हजार रुपये 2 दिन पहले ही ले लिये. बाकी बचे हुए 6 हजार रुपये अगले दिन लेने की बात कही. अगले दिन बाकी बचे हुए 6 हजार रुपये के लिए उन्होंने ठेकेदार को दफ्तर बुला लिया.

ठेकेदार सचिन पचौरी इस लालच से तंग आ चुके थे और उन्होंने इसकी शिकायत पहले ही लोकायुक्त से कर दी थी. जैसे ही दफ्तर में सुशील कटारे ने बाकी बचे 6 हजार रुपये अपने हाथ में लिए, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, राहुल गांधी पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

सोचिए जिस इंसान को 24 घंटे बाद एक सम्मानजनक विदाई मिलने वाली थी, ढोल-नगाड़ों के साथ घर जाना था, अब वो गिरफ्तार हो चुका है और वो भी महज 6 हज़ार रुपये के लालच में.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago