(PC: भारत एक्सप्रेस)
Gwalior News:मनोज शर्मा/ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए पड़ाव थाने के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया. नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर बाइक सवार दो शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. इस दुस्साहसिक वारदात का लाइव CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है और मौके पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया.
ग्वालियर के पड़ाव थाने के सामने नाश्ता व्यापारी पर रंजिश के चलते हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से शूटर भूरा खान और लखन जाटव को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य साजिशकर्ता छोटू यादव भी पुलिस की गिरफ्त में है. घटना के पीछे लड़की के भागने से जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है, और पुलिस अब सुपारी किलिंग के एंगल समेत सभी फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है.
सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चौराहे की ओर से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे अशोक पाल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनते ही थाने के बाहर खड़ी पुलिस की FRV गाड़ी ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी गांधी नगर, सेवानगर होते हुए मोतीझील पहुंचे और पुलिस को चकमा देकर गायब हो गए. वहां पहुंचकर उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे.
CCTV फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों की पहचान भूरा खान और लखन जाटव के रूप में की है. दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद सगे भाइयों दिनेश और संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
घायल अशोक पाल के भाई सोनू पाल के अनुसार, करीब 15 दिन पहले यादव परिवार की एक लड़की को उनका भांजा बृजेश पाल भगाकर ले गया था. इसी रंजिश का बदला लेने के लिए यह जानलेवा हमला कराया गया. पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह हमला सुपारी देकर (Contract Killing) कराया गया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पकड़े गए शूटरों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया (Scene Recreation). ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुजावल जग्गा ने बताया कि मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी हो चुकी है और घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
यह भी पढ़ें-बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…