Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो गया। कथित तौर पर आपा खोकर बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को सारण एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानने का वीडियो वायरल होने के बाद मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया.

Chapra News: बिहार के छपरा (सारण) जिले के मकेर थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. पुरुषोत्तमपुर गांव में बाढ़ राहत सामग्री के वितरण के दौरान मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह और बाढ़ पीड़ितों के बीच तीखी बहस हो गई. आरोप है कि बहस के दौरान थानाध्यक्ष ने आपा खो दिया और पीड़ितों पर अपनी सर्विस पिस्टल तान दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

छपरा के मकेर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान थानाध्यक्ष संग्राम सिंह और बाढ़ पीड़ितों में विवाद हो गया. थानाध्यक्ष द्वारा पिस्टल तानने का वीडियो वायरल होने के बाद सारण एसएसपी ने उन्हें तुरंत निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

छपरा के मकेर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में बाढ़ राहत सामग्री

बांटने के दौरान थानाध्यक्ष संग्राम सिंह और बाढ़ पीड़ितों में विवाद हो गया. थानाध्यक्ष द्वारा पिस्टल तानने का वीडियो वायरल होने के बाद सारण एसएसपी ने उन्हें तुरंत निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

राहत सामग्री वितरण के दौरान बढ़ा विवाद

छपरा के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया.

थानाध्यक्ष पर बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानने का आरोप

विवाद के दौरान मकेर के थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया. आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों को डराने और शांत कराने के लिए अपनी सर्विस पिस्टल निकाल कर बाढ़ पीड़ितों पर तान दी. वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

यह भी पढ़ें-जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

वीडियो वायरल होते ही एक्शन, सारण एसएसपी ने किया निलंबित

घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया. प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता, पदीय मर्यादा के उल्लंघन और लापरवाही के आरोप में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस लाइन भेजा गया, मामले की जांच जारी

निलंबन की अवधि के दौरान थानाध्यक्ष संग्राम सिंह का मुख्यालय पुलिस केंद्र (सारण) निर्धारित किया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले के अन्य कानूनी व प्रशासनिक पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है.

(नोट: भारत एक्सप्रेस इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.)

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital