देश

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

Gwalior Truck Accident: देश में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व इस बार खून से रंग गया है. एक तरफ अभी कल ही कोलकाता में मची भगदड़ और हादसों के जख्म हरे थे, तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है. रविवार देर रात ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर आए एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ और दुकानों को बेरहमी से कुचल दिया.

इस भीषण और खौफनाक हादसे में 12 बेकसूर श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 39 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. अस्पताल में मची चीख-पुकार और अपनों को तलाशते बिलखते परिजनों के दृश्यों ने हर किसी का कलेजा चीर कर रख दिया है.

आधी रात को ट्रक ने मचाया मौत का तांडव(Gwalior Truck Accident)

यह खौफनाक हादसा रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे का है. नवरात्र की महाअष्टमी के मौके पर शीतला माता मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए थे. मंदिर के आसपास भारी चहल-पहल थी. तभी छिनोर की ओर से आ रहा धान से भरा एक भारी-भरकम ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया.

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, इस ढलान वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है और रात में ट्रक को रोकने के लिए बैरिकेड भी लगाए गए थे. लेकिन चालक ने ट्रक को रोकने के बजाय पुलिस के बैरिकेड को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें तोड़ते हुए सीधे ढलान से नीचे मंदिर के बाहर आ धमका.

 

दुकानों को चीरता हुआ भीड़ में घुसा वाहन

पुलिस के बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हुआ अनाज से लदा वह ट्रक सीधे ढलान से नीचे उतरा और मंदिर के बाहर सजी दुकानों तथा वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं को एक झटके में रौंदता चला गया. ट्रक की रफ्तार इतनी भयानक थी कि वह सीधे मंदिर की बाहरी दीवार और मुख्य गेट से जा टकराया. सड़क पर खड़े लोग संभल तक नहीं पाए और पलक झपकते ही दर्जनों लोग पहियों के नीचे कुचले गए.

हादसे(Gwalior Truck Accident) के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और चारों तरफ इंसानी चीख-पुकार व खून-खराबा नजर आने लगा. बदहवास लोग अपनों की लाशों के बीच उनकी सांसे तलाशते नजर आए.

नवरात्र में हादसों का खौफनाक दौर

इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अभी हाल ही में कोलकाता में नवरात्र के दौरान मेलों और पंडालों में मची भगदड़ और हादसों ने लोगों को डराया था, और अब ग्वालियर में इस तरह ट्रक का कहर बनकर टूटना श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. पावन पर्व के दिनों में इस तरह की त्रासदियों ने खुशियों को मातम में बदल दिया है. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक कई घरों के चिराग बुझ चुके थे.

39 लोग अस्पताल में भर्ती, 7 की हालत बेहद नाजुक

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराने का जिम्मा उठाया. प्रशासन के मुताबिक, इस भीषण हादसे (Gwalior Truck Accident) में अब तक 12  लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 39 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से 7 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

डॉक्टरों का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है, क्योंकि कई घायलों को गंभीर फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें आई हैं. यहाँ तक कि मौके पर ड्यूटी निभा रहे दो पुलिसकर्मी भी इस चपेट में आकर घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

27 seconds ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

54 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago