हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई टिप्पणियों का तहरीक मुस्लिम शब्बान ने समर्थन किया है. तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा कि हामिद अंसारी ने देश की मौजूदा तस्वीर पेश की है और उनका बयान बिल्कुल सही है.
मुश्ताक मलिक ने कहा कि उन्होंने हिंदू ताकतों को लेकर जो बयान दिया, वह कोई गलत बयान नहीं है और न ही कोई तमाशा बनाने वाला बयान है. हिंदू ताकतें जिस तरह की हरकतें कर रही हैं, एक आईपीएस अफसर को सलाम और जजाकल्लाह कहने पर ट्रांसफर किया जा रहा है. टोपी पहनकर या दाढ़ी रखकर ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो गया है और ट्रेन में बैठकर कुरान पढ़ना भी मुश्किल हो गया है.
उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों के साथ हो रहे व्यवहार पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि हिंदू ताकतों के ये तमाशे सरकार को नजर नहीं आ रहे हैं. हामिद अंसारी ने जो कहा है, उसने मुल्क की तस्वीर को पेश किया है. वो बड़े पद पर रहे हैं और ब्यूरोक्रेट भी रहे हैं, ऐसे में जानते हैं कि पूरी दुनिया में देश की तस्वीर कैसे उभर कर आ रही है.
मुश्ताक मलिक ने आगे कहा,
वो हिंदुस्तान विविधता को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर था, लेकिन अब वह नफरत की वजह से पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है. ऐसे में हामिद अंसारी ने जो बात कही है, वह बिल्कुल सही है. मुसलमान इस वक्त मुल्क में सबसे ज्यादा टारगेट पर है. जो भी मुसलमानों को सता रहा है या फिर लिंचिंग कर रहा है, उस पर कोई बात नहीं कर रहा है. पूर्व उपराष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में यह बात कही है, जो बिल्कुल सही है.
ये भी पढ़ें- ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत!’: सीबीएसई के टॉकाथॉन में पीएम मोदी के विजन की गूंज, ट्रेंड हुआ #CBSETalkathon
बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हाल ही में देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद सियासी बहस तेज हो गई थी. भाजपा ने उनके बयान पर आपत्ति जताई थी तो वहीं कई मुस्लिम संगठनों ने उनके बयान का समर्थन किया है.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…