दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई टिप्पणियों का तहरीक मुस्लिम शब्बान ने समर्थन किया है. तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष मौलाना मुश्ताक मलिक ने कहा कि हामिद अंसारी ने देश की मौजूदा तस्वीर पेश की है और उनका बयान बिल्कुल सही है.





