वीडियो ग्रैब
Hamirpur: यूपी के हमीरपुर में नशे में धुत एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सिपाही शाकाहारी भोजनालय में जबरदस्ती बैठकर चिकन चावल खा रहा है. होटल संचालक ने सिपाही को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने एक ना सुनी. सिपाही ने होटल संचालक के साथ मारपीट भी की. इतना ही नहीं जेल भिजवाने की धमकी भी दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही की सारी हरकत दिखाई दे रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल संचालक सिपाही से वहां खाना खाने से मना करता है. लेकिन सिपाही कह रहा है कि दो मिनट रुक जाओ भाई. होटल वाले ने कहा कि दो मिनट भी नहीं यहां से जाओ. ये शाकाहारी होटल है. इसके बाद दोनों में काफी देर तक बहस होती रहती है. इस सम्बंध में होटल संचालक ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत सिपाही ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की है.
होटल संचालक ने आरोप लगाया है कि सिपाही का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने होटल बंद करवाने के साथ जेल में बंद करवाने की धमकी भी दी है. होटल संचालक ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से न्याय करने की गुहार लगाई है तो वहीं अभी तक स्थानीय पुलिस की ओर से इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है. हालांकि वीडियो की जांच कराए जाने की बात सामने आई है. मामला सदर कोतवाली से सामने आया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…