मौके पर पुलिस और लोगों की भीड़
-विकास कपिल
Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना मंडी क्षेत्र बेहट रोड पर चिकन का रेस्टोरेंट चलाने वाले शालू नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्या का आरोप सहारनपुर के एक प्रोफेशनल क्रिमिनल और हिस्ट्रीशीटर वसीम मॉडल पर लगा है. जानकारी सामने आ रही है कि वसीम से शालू ने जब चिकन के 160 रुपए मांगे तो वसीम मॉडल ने शालू की गोली मारकर व ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी. सरेआम हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है.
हत्या करने के बाद वसीम अपने साथी के साथ फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने आरोपी वसीम मॉडल की जल्दी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम गठित की. एक्शन में आई मंडी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देने लगी. इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि वसीम मॉडल अपने साथी के साथ एक आम के बाग में छुपा हुआ है.
ये भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी लखनऊ बना ‘जाम’ नगर, हल्की बारिश में ही खुल गई प्रशासन की पोल, सरकारी दफ्तरों में पानी ही पानी
पुलिस की टीम ने वसीम और उसके साथियों को आम के बाग में घेर लिया. इसके बाद जब वसीम ने खुद को घिरा पाया तो उसने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की कार्यवाही शुरू की तो बदमाशों के हौसले पस्त हो गए. वसीम घायल हो गया. वहीं उसके दूसरे साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने वसीम को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है तो वही रेस्टोरेंट्स संचालक शालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि वसीम मॉडल एक कुख्यात अपराधी है और उस पर 20 से ज्यादा संगीन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसके साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…