Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hamirpur: नशे में धुत सिपाही ने शाकाहारी भोजनालय में जबरदस्ती खाया मुर्गा, मना करने पर बोला जेल भिजवा दूंगा, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल संचालक सिपाही से वहां खाना खाने से मना करता है. लेकिन सिपाही कह रहा है कि दो मिनट रुक जाओ भाई.

वीडियो ग्रैब

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर में नशे में धुत एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सिपाही शाकाहारी भोजनालय में जबरदस्ती बैठकर चिकन चावल खा रहा है. होटल संचालक ने सिपाही को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने एक ना सुनी. सिपाही ने होटल संचालक के साथ मारपीट भी की. इतना ही नहीं जेल भिजवाने की धमकी भी दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही की सारी हरकत दिखाई दे रही है.

यहां देखें वीडियो:

वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल संचालक सिपाही से वहां खाना खाने से मना करता है. लेकिन सिपाही कह रहा है कि दो मिनट रुक जाओ भाई.  होटल वाले ने कहा कि दो मिनट भी नहीं यहां से जाओ. ये शाकाहारी होटल है. इसके बाद दोनों में काफी देर तक बहस होती रहती है. इस सम्बंध में होटल संचालक ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत सिपाही ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की है.

ये भी पढ़ें– अरे गजब! यूपी पुलिस ने योगी सरकार के मंत्री की गाड़ी का काटा चालान, जानें फिर क्या हुआ

होटल संचालक ने आरोप लगाया है कि सिपाही का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने होटल बंद करवाने के साथ जेल में बंद करवाने की धमकी भी दी है. होटल संचालक ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से न्याय करने की गुहार लगाई है तो वहीं अभी तक स्थानीय पुलिस की ओर से इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है. हालांकि वीडियो की जांच कराए जाने की बात सामने आई है. मामला सदर कोतवाली से सामने आया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital