नवीनतम

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अभी तक क्यों नहीं ली भारत की नागरिकता, बताया क्यों हुई देरी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कैनेडियन नागरिकता इन दिनों चर्चा का मुद्दा बना हुआ है. वो ट्रोल किए जाते हैं. इंटरव्यू में उनसे सवाल किया जाता है. मगर अब अक्षय कुमार कैनेडियन सिटिज़ेनशिप छोड़ भारतीय नागरिक बनने जा रहे हैं. उन्होंने हालिया इंटरव्यू में इस सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर दिया है.

हालांकि अक्षय का नागरिकता विवाद पर ये कहना है कि कैनेडियन पासपोर्ट उन्हें कम भारतीय नहीं बना देता. क्योंकि वो वहां की नागरिकता लेने के बावजूद इंडिया में ही रहते हैं.

पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं कम भारतीय हूं

अक्षय कुमार हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि भारतीय नागरिक बनने की उनकी तैयारी कहां तक पहुंची. इसके जवाब में अक्षय ने कहा-

”कैनेडियन पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं कि मैं कम भारतीय हूं. मैं पूरी तरह इंडियन हूं. मैं (कैनेडियन) पासपोर्ट हासिल करने के बावजूद पिछले 9 साल से यहीं (इंडिया में) हूं. अब मैं, क्या हुआ, क्यों हुआ, मेरी फिल्म नहीं चल रही थीं, ब्ला ब्ला टाइप की बहस में नहीं जाना चाहता.”

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के ही 2019 वाले एडिशन में अक्षय ने नागरिकता विवाद पर गंभीरता से बात की थी. उन्होंने इस मसले को अड्रेस किया था. और भी वजह बताई थी. जब उनसे पूछा गया कि उनके पास इंडियन पासपोर्ट कब तक आएगा. अक्षय कहते हैं-

”जी, मैंने 2019 में कहा था कि मैंने उसके अप्लाई कर दिया है. फिर उसके बाद पैंडेमिक आ गया. उसके दो-ढाई साल तक सबकुछ बंद हो गया.

अभी मेरा कनैडियन नागरिकता छोड़ने वाला लेटर आ गया है. और बहुत जल्द पूरा (इंडियन) पासपोर्ट भी आ जाएगा.”

अक्षय कुमार से जब पूछा गया था कि उन्होंने कैनडा की नागरिकता क्यों ली, तो वो कहते हैं कि उनकी फिल्में नहीं चल रही थी. इसलिए उन्होंने सोचा कि इंडिया में कुछ नहीं होगा, तो वो कैनडा में अपना कुछ जुगाड़ करेंगे. वहां उनके कुछ जानकार औऱ दोस्त-साथी लोग रहते हैं. यही सोचकर उन्होंने कैनडा की सिटिज़ेनशिप ले ली थी. मगर फिर उनकी फिल्में चलने लगीं. इसलिए वो यहीं रह गए. कभी सेटल होने कैनडा गए ही नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

27 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

48 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago