देश

नीम करोली बाबा की महिमा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा, गृह मंत्री अमित शाह से मिली पूरी टीम

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है. रिलीज के 45 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. फिल्म अब तक दुनियाभर में करीब 347 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. एक समय ऐसा भी था जब इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब इसकी कमाई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

फिल्म की इस सफलता के बीच इसकी टीम को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इसी सिलसिले में 21 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ की टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. शाह ने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात की तस्वीरों में निर्देशक विकास चतुर्वेदी, शोभिनव सत्य, साधु तिवारी और टीम के अन्य सदस्य नजर आए. सभी के चेहरों पर फिल्म की कामयाबी की खुशी साफ दिखाई दी.

राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा

‘हनुमान अंश’ की चर्चा अब सिर्फ फिल्मी दुनिया और दर्शकों तक सीमित नहीं है. फिल्म को लेकर राजनीतिक हलकों में भी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया गया है. इससे पहले फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी.

19 सितंबर को टीम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मिली. यह मुलाकात गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान हुई थी. फडणवीस ने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और पूरी टीम को फिल्म की सफलता पर बधाई दी और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान टीम ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया.

इसके अलावा दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी फिल्म की स्टारकास्ट की मुलाकात हुई. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म देखी और राज्य में इसे टैक्स फ्री किया गया.

नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी कहानी

उत्तराखंड के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि राज्य में प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित है, जो नीम करोली बाबा से जुड़ा प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है. ‘हनुमान अंश’ में महाराज जी के जीवन, उनके प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति का मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

11 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

27 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

42 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago