Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नीम करोली बाबा की महिमा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा, गृह मंत्री अमित शाह से मिली पूरी टीम

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला 45वें दिन भी जारी है. फिल्म ने दुनियाभर में 347 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं से फिल्म की टीम की मुलाकात हुई, जबकि कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी किया गया है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है. रिलीज के 45 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. फिल्म अब तक दुनियाभर में करीब 347 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. एक समय ऐसा भी था जब इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब इसकी कमाई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

फिल्म की इस सफलता के बीच इसकी टीम को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इसी सिलसिले में 21 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ की टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. शाह ने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात की तस्वीरों में निर्देशक विकास चतुर्वेदी, शोभिनव सत्य, साधु तिवारी और टीम के अन्य सदस्य नजर आए. सभी के चेहरों पर फिल्म की कामयाबी की खुशी साफ दिखाई दी.

राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा

‘हनुमान अंश’ की चर्चा अब सिर्फ फिल्मी दुनिया और दर्शकों तक सीमित नहीं है. फिल्म को लेकर राजनीतिक हलकों में भी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया गया है. इससे पहले फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी.

19 सितंबर को टीम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मिली. यह मुलाकात गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान हुई थी. फडणवीस ने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और पूरी टीम को फिल्म की सफलता पर बधाई दी और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान टीम ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया.

इसके अलावा दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी फिल्म की स्टारकास्ट की मुलाकात हुई. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म देखी और राज्य में इसे टैक्स फ्री किया गया.

नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी कहानी

उत्तराखंड के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि राज्य में प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित है, जो नीम करोली बाबा से जुड़ा प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है. ‘हनुमान अंश’ में महाराज जी के जीवन, उनके प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति का मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital