Unique Marriage Request: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पंचायत से लेकर सोशल मीडिया तक सबको चौंका दिया है. एनटीआर गांव के रहने वाले 33 साल के श्रवण सुथार ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी और नायब तहसीलदार को एक लिखित आवोदन देकर अपनी शादी करवाने की गुहार लगाई है.
श्रवण ने अपने पत्र में लिखा है कि उसके माता-पिता अब बुजुर्ग हो चुके हैं और वो खुद एक गरीब मजदूर है. रोजी-रोटी के लिए उसे घर से बाहर जाना पड़ता है जिससे वह अपने माता-पिता की देखभाल ठीक से नहीं कर पाता है. ऐसे में वह चाहता है कि उसकी शादी करवा दी जाए ताकि उसकी पत्नी घर पर रहकर माता-पिता की देखभाल कर सके.
ये मांग उसने राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अधिकारियों के सामने रखी. विकास अधिकारी नोहर और नायब तहसीलदार संजीव सिहाग को दिया गया यह आवेदन अब तक के सबसे अनोखे पत्रों में गिना जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी यह मामला खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस आवेदन का मजाक बना रहे हैं तो कुछ इसे श्रवण की मजबूरी और जिम्मेदारी बता रहे हैं.
प्रशासन ने साफ किया है कि किसी की शादी करवाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है लेकिन उन्होंने श्रवण की बात को गंभीरता से लिया है. अधिकारियों का कहना है कि वे उसे सामाजिक योजाओं के तहत मदद देने की कोशिश करेंगे जिससे उसकी पारिवारिक स्थिति थोड़ी बेहतर हो सके.
इले भी पढ़ें-कानपुर से दिल्ली जाने वाली Indigo फ्लाइट में दिखा चूहा, मचा हड़कंप, 3 घंटे देरी से रवाना हुआ विमान
राजस्थान का यह मामाला लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज भी देश के कई हिस्सों में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं है बल्कि सामाजिक जरूरत बन चुकी है. यह मजबूरी खासकर उन लोगों के लिए है जिनके घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…