Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘जल्दी शादी करवाओ, मुझे पत्नी चाहिए’…राजस्थान के शख्स का अनोखा आवेदन वायरल

श्रवण सुथार ने पंचायत और तहसील अधिकारियों से लिखित ज्ञापन देकर अपनी शादी कराने की मांग की है. वह चाहता है कि उसकी पत्नी घर पर रहकर बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करे.

Unique Marriage Request: युवक ने अधिकारियों से लगाई गुहार

Unique Marriage Request: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पंचायत से लेकर सोशल मीडिया तक सबको चौंका दिया है. एनटीआर गांव के रहने वाले 33 साल के श्रवण सुथार ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी और नायब तहसीलदार को एक लिखित आवोदन देकर अपनी शादी करवाने की गुहार लगाई है.

शख्स ने पत्र में क्या लिखा?

श्रवण ने अपने पत्र में लिखा है कि उसके माता-पिता अब बुजुर्ग हो चुके हैं और वो खुद एक गरीब मजदूर है. रोजी-रोटी के लिए उसे घर से बाहर जाना पड़ता है जिससे वह अपने माता-पिता की देखभाल ठीक से नहीं कर पाता है. ऐसे में वह चाहता है कि उसकी शादी करवा दी जाए ताकि उसकी पत्नी घर पर रहकर माता-पिता की देखभाल कर सके.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आवेदन

ये मांग उसने राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अधिकारियों के सामने रखी. विकास अधिकारी नोहर और नायब तहसीलदार संजीव सिहाग को दिया गया यह आवेदन अब तक के सबसे अनोखे पत्रों में गिना जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी यह मामला खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस आवेदन का मजाक बना रहे हैं तो कुछ इसे श्रवण की मजबूरी और जिम्मेदारी बता रहे हैं.

प्रशासन का क्या कहना है?

प्रशासन ने साफ किया है कि किसी की शादी करवाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है लेकिन उन्होंने श्रवण की बात को गंभीरता से लिया है. अधिकारियों का कहना है कि वे उसे सामाजिक योजाओं के तहत मदद देने की कोशिश करेंगे जिससे उसकी पारिवारिक स्थिति थोड़ी बेहतर हो सके.

इले भी पढ़ें-कानपुर से दिल्ली जाने वाली Indigo फ्लाइट में दिखा चूहा, मचा हड़कंप, 3 घंटे देरी से रवाना हुआ विमान

राजस्थान का यह मामाला लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज भी देश के कई हिस्सों में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं है बल्कि सामाजिक जरूरत बन चुकी है. यह मजबूरी खासकर उन लोगों के लिए है जिनके घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital