Tiranga Cycle Yatra:राजीव तिवारी:दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले कर्तव्य भवन से निकाली गई ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ ने राजधानी दिल्ली में देशभक्ति का एक नया जोश भर दिया. 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इसी कड़ी में 14 अगस्त को कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा कर्तव्य भवन से इंडिया गेट तक इस भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया.
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले दिल्ली के कर्तव्य भवन से इंडिया गेट तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल यात्रा आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया. कानून एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर देशवासियों को तिरंगे के रंगों, अशोक चक्र के संदेश और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया.
कानून एवं न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ कर्तव्य भवन से शुरू होकर इंडिया गेट सर्कल तक पहुंची. इस यात्रा का मुख्य आकर्षण केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे, जिन्होंने स्वयं हाथों में तिरंगा थामकर साइकिल चलाई. कार्यक्रम में मंत्रालय की तीनों शाखाओं (विंग्स) के सचिव, उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए.
साइकिल यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का प्रभाव अब पूरे देश के शहरों, कस्बों और शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है. लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना और मजबूत हो रही है.
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीकात्मक अर्थ को भी रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि केसरिया रंग शौर्य, सफेद शांति और हरा रंग समृद्धि का संदेश देता है. साथ ही, तिरंगे के बीच में स्थित अशोक चक्र की 24 तीलियां हमें बिना थके 24 घंटे निरंतर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 12 Rashi: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…