Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली में देशभक्ति का जोश, साइकिल पर तिरंगा लेकर निकले केंद्रीय मंत्री

Tiranga Cycle Yatra: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के कर्तव्य भवन से इंडिया गेट तक ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ निकाली गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अधिकारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया.

Har Ghar Tiranga

Tiranga Cycle Yatra:राजीव तिवारी:दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले कर्तव्य भवन से निकाली गई ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ ने राजधानी दिल्ली में देशभक्ति का एक नया जोश भर दिया. 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इसी कड़ी में 14 अगस्त को कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा कर्तव्य भवन से इंडिया गेट तक इस भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया.

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले दिल्ली के कर्तव्य भवन से इंडिया गेट तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल यात्रा आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया. कानून एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर देशवासियों को तिरंगे के रंगों, अशोक चक्र के संदेश और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया.

कर्तव्य भवन से इंडिया गेट तक उठी देशभक्ति की लहर (Arjun Ram Meghwal)

कानून एवं न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ कर्तव्य भवन से शुरू होकर इंडिया गेट सर्कल तक पहुंची. इस यात्रा का मुख्य आकर्षण केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे, जिन्होंने स्वयं हाथों में तिरंगा थामकर साइकिल चलाई. कार्यक्रम में मंत्रालय की तीनों शाखाओं (विंग्स) के सचिव, उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए.

लोगों मे देश भक्ति की भावना मजबूत हो रही (Har Ghar Tiranga)

साइकिल यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का प्रभाव अब पूरे देश के शहरों, कस्बों और शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है. लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना और मजबूत हो रही है.

24 तीलियां कार्य करने की प्रेरणा देती है (Independence Day 2026)

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीकात्मक अर्थ को भी रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि केसरिया रंग शौर्य, सफेद शांति और हरा रंग समृद्धि का संदेश देता है. साथ ही, तिरंगे के बीच में स्थित अशोक चक्र की 24 तीलियां हमें बिना थके 24 घंटे निरंतर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं.

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए अमित शाह और नितिन नवीन, देशवासियों से की राष्ट्रव्यापी भागीदारी की अपील

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital