देश

रांची एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

रांची – रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक हार्डकोर नक्सली सोनू मांझी को गिरफ्तार किया गया है.  उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि नक्सली के पास से मिला हथियार ए.के. 47 है. बताया गया कि सोनू मांझी खूंटी जिले का रहने वाला है. वह एयरपोर्ट के पास ही टोंक बस्ती में रहने वाली अपनी मां से मिलने पहुंचा था, तब पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र इलाके में हथियार लेकर आने के पीछे उसका मकसद क्या था? संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ कुछ और लोग भी हो सकते हैं.

नक्सली के पास से बरामद हथियार ए.के.47 है या फिर कोई अन्य हथियार, इसकी पुष्टि पुलिस ने फिलहाल नहीं की है. उसके खिलाफ खूंटी, रांची और चाईबासा जिले में कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार नक्सली से रांची पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मां इस इलाके में किराये के मकान में रहती है. वह उनसे पूजा के मौके पर मुलाकात करने आया था.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची के शहरी इलाकों में भी नक्सलियों की घुसपैठ बढ़ी है. पिछले छह महीनों के साथ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से भी ज्यादा नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं. पहले भी उनकी निशानदेही पर कई हथियारों की बरामदगी हुई है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

21 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

54 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

56 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago